नूंह में ट्रैक्टर ड्राइवरों का खतरनाक स्टंट:स्टीयरिंग छोड़ा, बोनट पर बैठे, ईंटों पर खड़े होकर चला रहे वाहन, वीडियो वायरल

नूंह में ट्रैक्टर ड्राइवरों का खतरनाक स्टंट:स्टीयरिंग छोड़ा, बोनट पर बैठे, ईंटों पर खड़े होकर चला रहे वाहन, वीडियो वायरल

नूंह जिले की तावडू घाटी में ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के चालकों द्वारा किए जा रहे खतरनाक स्टंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इन स्टंट्स से कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका है। वायरल वीडियो नूंह-तावडू घाटी का बताया जा रहा है, जहां अवैध रूप से ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली अक्सर गुजरते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि घाटी की चढ़ाई के दौरान कुछ ट्रैक्टर चालक स्टंट कर रहे हैं। एक वीडियो में ड्राइवर चलते ट्रैक्टर का स्टीयरिंग छोड़कर ट्रॉली में भरी ईंटों के ऊपर खड़ा होकर वाहन चला रहा है। दूसरे वीडियो में ट्रैक्टर चालक स्टीयरिंग छोड़कर ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा दिखाई दे रहा है। इनमें से अधिकांश ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर नंबर प्लेट नहीं हैं, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो जाता है। यह स्थिति यातायात नियमों के उल्लंघन को दर्शाती है। रोजाना गुजरती हैं सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राली
स्थानीय निवासियों के अनुसार, तावडू घाटी से प्रतिदिन बड़ी संख्या में ईंटों से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली गुजरते हैं। कई चालक लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्टंट करते हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों और राहगीरों के लिए खतरा पैदा होता है। घाटी के ऊपर पुलिस का रिपीटर नाका होने के बावजूद, इन स्टंट करने वाले और बिना नंबर प्लेट वाले ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई होती नहीं दिख रही है। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। इस मामले में ट्रैफिक थाना प्रभारी श्री कृष्ण कुमार ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आ गया है। उन्होंने कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और नियमों का उल्लंघन करने वाले ट्रैक्टर चालकों के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *