अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार सुबह अरवल में जिला प्रशासन ने एक साइकिल रैली का आयोजन किया। यह रैली अरवल बालिका उच्च विद्यालय से शुरू होकर इंदौर स्टेडियम तक निकाली गई। रैली को जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस, अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस साइकिल रैली में जिले के कई पदाधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल रैली के अतिरिक्त, महिला दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार सुबह अरवल में जिला प्रशासन ने एक साइकिल रैली का आयोजन किया। यह रैली अरवल बालिका उच्च विद्यालय से शुरू होकर इंदौर स्टेडियम तक निकाली गई। रैली को जिला पदाधिकारी अमृषा बैंस, अनुमंडल पदाधिकारी संजीव कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कृति कमल सहित अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस साइकिल रैली में जिले के कई पदाधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। साइकिल रैली के अतिरिक्त, महिला दिवस के उपलक्ष्य में रंगोली प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिलाओं के अधिकार, सम्मान और सशक्तिकरण का महत्वपूर्ण संदेश दिया गया। जिलाधिकारी अमृषा बैंस ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान बढ़ाते हैं और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं।


