होली बाद गुवाहाटी-दिल्ली विशेष ट्रेन चलेगी:यह ट्रेन बलिया सहित कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी

होली बाद गुवाहाटी-दिल्ली विशेष ट्रेन चलेगी:यह ट्रेन बलिया सहित कई स्टेशनों से होकर गुजरेगी

रेलवे प्रशासन ने होली के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए गुवाहाटी-दिल्ली के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन 05699 गुवाहाटी-दिल्ली विशेष गाड़ी के रूप में 8 मार्च, 2026 को गुवाहाटी से एकल यात्रा के लिए संचालित की जाएगी। यह विशेष ट्रेन 8 मार्च, 2026 को गुवाहाटी से रात 9:30 बजे प्रस्थान करेगी। यह कामाख्या, रंगिया, न्यू बंगाईगाँव, न्यू जलपाईगुड़ी, कटिहार, छपरा और बलिया जैसे प्रमुख स्टेशनों से होते हुए तीसरे दिन दोपहर 1 बजे दिल्ली पहुंचेगी। ट्रेन कामाख्या से रात 9:47 बजे, रंगिया से रात 10:43 बजे, बरपेटारोड से रात 11:27 बजे छूटेगी। अगले दिन यह न्यू बंगाईगाँव से रात 12:05 बजे, कोकराझार से रात 1:02 बजे, न्यू कोचबिहार से रात 2:25 बजे, न्यू जलपाईगुड़ी से सुबह 5:20 बजे, किशनगंज से सुबह 6:27 बजे, बारसोई से सुबह 7:17 बजे, कटिहार से सुबह 9:30 बजे, नवगछिया से सुबह 10:25 बजे, मानसी से सुबह 11:32 बजे, खगड़िया से सुबह 11:45 बजे, बेगूसराय से दोपहर 12:25 बजे, बरौनी जंक्शन से दोपहर 1:20 बजे, शाहपुर पटोरी से दोपहर 2:12 बजे, हाजीपुर से दोपहर 3:20 बजे, सोनपुर से दोपहर 3:30 बजे, छपरा से शाम 5:30 बजे और बलिया से शाम 6:35 बजे गुजरेगी। बलिया के बाद यह ट्रेन गाजीपुर सिटी से शाम 7:55 बजे, औंड़िहार से रात 9:00 बजे, वाराणसी से रात 11:05 बजे, ज्ञानपुर रोड से रात 11:22 बजे प्रस्थान करेगी। तीसरे दिन यह प्रयागराज रामबाग से रात 1:22 बजे, प्रयागराज से रात 1:40 बजे, गोविन्दपुरी से सुबह 4:10 बजे, टूंडला से सुबह 6:57 बजे और गाजियाबाद से सुबह 11:46 बजे छूटकर दोपहर 1:00 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इस विशेष ट्रेन में कुल 21 कोच होंगे। इनमें वातानुकूलित प्रथम श्रेणी का 1 कोच, वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी के 2 कोच, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 6 कोच, शयनयान श्रेणी के 6 कोच, सामान्य द्वितीय श्रेणी के 4 कोच, एक एस.एल.आर.डी. और एक जनरेटर सह लगेजयान शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *