लखनऊ में LSG रन मैराथन:टी 20 फाइनल के दिन बड़ी संख्या में लोगों ने लगाई दौड़, टीम इंडिया के लिए किया चीयर

लखनऊ में LSG रन मैराथन:टी 20 फाइनल के दिन बड़ी संख्या में लोगों ने लगाई दौड़, टीम इंडिया के लिए किया चीयर

टी-20 विश्व कप फाइनल के दिन क्रिकेट फैंस ने भारतीय टीम का उत्साह बढ़ाने के लिए लखनऊ के 1090 चौराहे से दौड़ लगाई है। लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आज 1090 चौराहे से एलएसजी रन रन फॉर इंडिया मैराथन का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य देशभक्ति, फिटनेस और एकता के संदेश को बढ़ावा देना है। तीन श्रेणियों में हुई मैराथन मैराथन को तीन श्रेणियों में आयोजित किया गया। इसमें सभी आयु वर्ग के लोगों ने भाग लिया। 10 किलोमीटर दौड़ को सुबह 6:30 बजे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, इसके बाद पांच किलोमीटर की दौड़ सुबह 7 बजे शुरू हुई। वहीं, बच्चों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए तीन किलोमीटर दौड़ सुबह 7:15 बजे आयोजित हुई। इसके बाद सुबह 8 बजे दौड़ के सभी विजेताओं को पुरस्कार दिया गया। मैराथन में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागी लखनऊ सुपर जायंट्स की नई जर्सी पहनकर दौड़ेंगे। साथ ही, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बड़ी संख्या में महिला धावक भी इस दौड़ में हिस्सा लिया, जो महिला सशक्तिकरण का संदेश देंगी। लखनऊ सुपर जायंट्स के मैनेजमेंट का कहना है कि एलएसजी रन – रन फॉर इंडिया’ का उद्देश्य शहर के नागरिकों, फिटनेस प्रेमियों, युवाओं और परिवारों को एक मंच पर लाकर स्वास्थ्य, सामुदायिक भावना और खेल के प्रति उत्साह को बढ़ावा देना है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *