जमीन के लालच में परिवार को एक माह किया कैद:फेसबुक के जरिए परिजनों को दी जानकारी, पुलिस ने प्रापर्टी डीलर से कराया आजाद

जमीन के लालच में परिवार को एक माह किया कैद:फेसबुक के जरिए परिजनों को दी जानकारी, पुलिस ने प्रापर्टी डीलर से कराया आजाद

करोड़ों रुपए की जमीन के लालच में शातिरों ने शाहजहांपुर निवासी दंपत्ति और उनकी मासूम बेटी को करीब एक माह तक बंधक बनाकर रखा। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बंद फ्लैट का ताला खुलवाकर दंपत्ति और बच्ची को मुक्त कराया। पीड़िता ने प्रॉपर्टी डीलर, कारोबारी और उनके साथियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डेढ़ साल पहले परिचित ने कराई थी मुलाकात उन्नाव जिले के बांगरमऊ थाना क्षेत्र के जगत नगर निवासी दिव्या गुप्ता की शादी शाहजहांपुर निवासी ओम गुप्ता से हुई है। दंपत्ति की करीब डेढ़ वर्षीय बेटी अवनी है। दिव्या के मुताबिक माता-पिता की मौत के बाद मायके की करीब दो करोड़ रुपए की जमीन उनके कब्जे में है। करीब डेढ़ वर्ष पहले एक परिचित कारोबारी ने जमीन बेचने के सिलसिले में उनकी मुलाकात कल्याणपुर के एक प्रॉपर्टी डीलर से कराई थी। 5 फरवरी को झांसा देकर बुलाया फिर बनाया बंधक आरोप है कि प्रॉपर्टी डीलर ने एक लाख रुपए देकर जमीन का एग्रीमेंट करा लिया। इसी दौरान उनका एचडीएफसी बैंक में खाता खुलवा कर पासबुक, हस्ताक्षरित चेकबुक और एटीएम कार्ड अपने पास रख लिया। दिव्या का आरोप है कि 5 फरवरी को जमीन से जुड़े काम का झांसा देकर उन्हें परिवार समेत विजय नगर बुलाया गया। यहां पांच कारों से आए प्रॉपर्टी डीलर और उसके साथियों ने उन्हें बंधक बना लिया और सुनसान इलाके के एक होटल में ले गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने हर दो दिन में होटल बदलते हुए उन्हें अलग-अलग जगहों पर रखा। इस दौरान आरोपी कमरे में ही शराब पीते और उन्हें प्रताड़ित करते रहे। साथ ही नामांतरण होने के बाद बैनामा कराने और इंकार करने पर पति व बेटी को जान से मारने की धमकी देते रहे। पीड़िता के अनुसार बाद में आरोपियों ने कल्याणपुर स्थित मार्स इंक्लेव में एक फ्लैट किराए पर लेकर उन्हें परिवार समेत वहां बंद कर दिया और बाहर से ताला लगा दिया। किसी तरह पति ने आरोपियों के मोबाइल हॉटस्पॉट की मदद से फेसबुक के जरिए अपनी मां को मैसेज भेजकर पूरी स्थिति बताई। इसके बाद परिजनों ने कानपुर में रहने वाले परिचित ऋषि से मदद मांगी। ऋषि की सूचना पर पहुंची पुलिस ने फ्लैट का ताला खुलवाकर दंपत्ति और उनकी मासूम बेटी को मुक्त कराया। पुलिस दंपत्ति को थाने ले आई, जहां पीड़िता ने प्रॉपर्टी डीलर, कारोबारी और उनके करीब आधा दर्जन साथियों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि मामला प्रॉपर्टी विवाद से जुड़ा है। तहरीर के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है और जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *