Video News: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के टिकट की कालाबाजारी करते एक को पकड़ा

Video News: टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के टिकट की कालाबाजारी करते एक को पकड़ा

अहमदाबाद. आइसीसी टी-20 वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला रविवार को शहर के मोटेरा स्थित नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में होना है। भारत-न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले की टिकट की भारी डिमांड है। ऐसे में कालाबाजारी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। दो हजार रुपए कीमत की टिकट के 11 हजार रुपए वसूले जा रहे हैं।

शहर के जोन-2 पुलिस उपायुक्त की लोकल क्राइम ब्रांच (एलसीबी) ने एक आरोपी को नरेन्द्र मोदी स्टेडियम के पास से ही टिकट की कालाबाजारी करते हुए पकड़ा। आरोपी का नाम वंश शाह है जो वासणा में स्वस्तिक अपार्टमेंट का रहने वाला है। इसके पास से दो हजार रुपए की दो टिकटें बरामद हुई हैं। एलसीबी के तहत यह दो हजार रुपए कीमत की टिकट को 11 हजार रुपए में बेचने की फिराक में घूम रहा था। इसके विरुद्ध चांदखेडा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आगे की जांच के लिए इसे चांदखेडा पुलिस को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *