डॉक्टर के बेटे अभिनव अशोक का UPSC में 247वीं रैंक:गोपालगंज से की प्रारंभिक पढ़ाई; पहले IPS थे, अब IAS के लिए हुआ सिलेक्शन

डॉक्टर के बेटे अभिनव अशोक का UPSC में 247वीं रैंक:गोपालगंज से की प्रारंभिक पढ़ाई; पहले IPS थे, अब IAS के लिए हुआ सिलेक्शन

गोपालगंज के अभिनव अशोक ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 247वीं रैंक हासिल की है। मॉडल अस्पताल के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अशोक चौधरी के बेटे अभिनव ने पहले भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयन प्राप्त किया था और अब वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुने गए हैं। अभिनव की प्रारंभिक शिक्षा गोपालगंज के ग्रेस पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद, उन्होंने अजमेर के लॉर्ड मेयो कॉलेज से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंटरमीडिएट और स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उनका रुझान सिविल सेवाओं की ओर बढ़ा। 693वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए थे यह उनकी दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले, वर्ष 2023 में उन्होंने 693वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए थे। वर्तमान में, वे हैदराबाद स्थित नेशनल पुलिस एकेडमी में आईपीएस अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। IPS में चयन के बावजूद, अभिनव ने अपनी रैंक सुधारने और प्रशासनिक सेवा में जाने की प्रतिबद्धता के साथ दोबारा परीक्षा दी। इस बार 247वीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। नाखून कटने और खून बहने के बावजूद पढ़ाई नहीं छोड़ी अभिनव की मां पूनम, जिन्होंने एमबीए तक की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में गृहिणी हैं, ने अपने बेटे के बचपन की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि जब अभिनव एलकेजी में थे, तब नाखून कटने और खून बहने के बावजूद उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी। गोपालगंज के अभिनव अशोक ने संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 247वीं रैंक हासिल की है। मॉडल अस्पताल के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. अशोक चौधरी के बेटे अभिनव ने पहले भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में चयन प्राप्त किया था और अब वे भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के लिए चुने गए हैं। अभिनव की प्रारंभिक शिक्षा गोपालगंज के ग्रेस पब्लिक स्कूल से हुई। इसके बाद, उन्होंने अजमेर के लॉर्ड मेयो कॉलेज से मैट्रिक की पढ़ाई पूरी की। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से इंटरमीडिएट और स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद उनका रुझान सिविल सेवाओं की ओर बढ़ा। 693वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए थे यह उनकी दूसरी बड़ी सफलता है। इससे पहले, वर्ष 2023 में उन्होंने 693वीं रैंक हासिल कर भारतीय पुलिस सेवा के लिए चयनित हुए थे। वर्तमान में, वे हैदराबाद स्थित नेशनल पुलिस एकेडमी में आईपीएस अधिकारी के रूप में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। IPS में चयन के बावजूद, अभिनव ने अपनी रैंक सुधारने और प्रशासनिक सेवा में जाने की प्रतिबद्धता के साथ दोबारा परीक्षा दी। इस बार 247वीं रैंक प्राप्त कर उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया। नाखून कटने और खून बहने के बावजूद पढ़ाई नहीं छोड़ी अभिनव की मां पूनम, जिन्होंने एमबीए तक की शिक्षा प्राप्त की है और वर्तमान में गृहिणी हैं, ने अपने बेटे के बचपन की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि जब अभिनव एलकेजी में थे, तब नाखून कटने और खून बहने के बावजूद उन्होंने पढ़ाई नहीं छोड़ी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *