टैक्स बकायेदारों पर निगम ने कसा शिकंजा… 12 संपत्तियों पर लगी सील, 7.59 लाख की वसूली

टैक्स बकायेदारों पर निगम ने कसा शिकंजा… 12 संपत्तियों पर लगी सील, 7.59 लाख की वसूली

बरेली। नगर निगम ने संपत्ति कर बकाया रखने वालों के खिलाफ सख्त अभियान चलाते हुए शनिवार को शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में 12 संपत्तियों पर सीलिंग की कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने मौके पर ही 7.59 लाख रुपये का बकाया संपत्ति कर भी वसूल किया। निगम की इस कार्रवाई से बकायेदारों में हड़कंप मच गया।

जोन-1, 2 और 3 में चली कार्रवाई

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी के निर्देशन में नगर निगम की टैक्स टीम ने जोन-1, जोन-2 और जोन-3 में अभियान चलाया। जांच के दौरान जिन संपत्तियों पर लंबे समय से संपत्ति कर बकाया था और नोटिस के बाद भी भुगतान नहीं किया गया था, उन पर सीलिंग की कार्रवाई की गई। निगम की टीम ने जोन-1 में तीन, जोन-2 में पांच और जोन-3 में चार संपत्तियों को सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान कई संपत्ति स्वामियों ने सीलिंग से बचने के लिए मौके पर ही बकाया कर जमा कर दिया।

मौके पर वसूले गए 7.59 लाख रुपये

अभियान के दौरान नगर निगम की टीम ने बकायेदारों से कुल 7.59 लाख रुपये का संपत्ति कर वसूल किया। निगम अधिकारियों का कहना है कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और बड़े बकायेदारों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि जिन संपत्ति स्वामियों पर संपत्ति कर बकाया है, वे जल्द से जल्द कर जमा कर दें। अन्यथा उनके खिलाफ सीलिंग, कुर्की और अन्य सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *