रंगपंचमी पर कल गुजिया-पापड़िया मिलन और फूलों की होली:रायसेन के महामाया चौक पर व्यंग्य पाठ, नरापुरा गौशाला में दो क्विंटल फूलों से उत्सव

रंगपंचमी पर कल गुजिया-पापड़िया मिलन और फूलों की होली:रायसेन के महामाया चौक पर व्यंग्य पाठ, नरापुरा गौशाला में दो क्विंटल फूलों से उत्सव

रायसेन में रंगपंचमी के अवसर पर रविवार को शहर में कई धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इनमें श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा महामाया चौक पर गुजिया-पापड़िया मिलन समारोह और श्री कृष्ण गौशाला नरापुरा में फूलों की होली प्रमुख हैं। श्री हिंदू उत्सव समिति द्वारा आयोजित गुजिया-पापड़िया मिलन समारोह रविवार सुबह 10 बजे से महामाया चौक पर शुरू होगा। इस अवसर पर प्रख्यात कवि एवं व्यंग्यकार अमिताभ बुधौलिया अपनी व्यंग्य कविताओं से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे। दोपहर 12 बजे बायपास रोड स्थित वार्ड-1 की श्री कृष्ण गौशाला, नरापुरा में फूलों की होली मनाई जाएगी। कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर में भगवान श्री राधा-कृष्ण, भगवान शंकर और अन्य देवी-देवताओं को फूल व गुलाल अर्पित कर होगी। इसके बाद करीब दो क्विंटल फूलों से होली खेली जाएगी और श्रद्धालुओं पर फूलों की वर्षा की जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, समारोह के अंत में श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसादी की भी व्यवस्था की गई है। आयोजकों ने शहरवासियों से सपरिवार इन आयोजनों में शामिल होने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *