इंदौर में पहली बार हेलिकॉप्टर से गेर पर बरसेगा गुलाल:कांग्रेस के पूर्व विधायक करेंगे फूलों की वर्षा; बोले- यह उत्साह को दोगुना करेगा

इंदौर में पहली बार हेलिकॉप्टर से गेर पर बरसेगा गुलाल:कांग्रेस के पूर्व विधायक करेंगे फूलों की वर्षा; बोले- यह उत्साह को दोगुना करेगा

इंदौर में इस बार रंगपंचमी का उत्सव न केवल ऐतिहासिक होगा, बल्कि आसमान से भी अलग नजारा देखने को मिलेगा। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, उत्तर प्रदेश के सह प्रभारी और पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल ने इस बार इंदौर की गेर के स्वागत के लिए एक अभूतपूर्व योजना बनाई है। पटेल ने कहा है कि वे विशेष हेलीकॉप्टर से गेर में शामिल होने वाले हुरियारों पर फूलों और गुलाल की वर्षा करेंगे। इंदौर के इतिहास में यह अपनी तरह का पहला और भव्य स्वागत होगा, जो इस उत्सव के उत्साह को दोगुना कर देगा। पटेल का कहना है की गेर इंदौर की आत्मा है, यह हमारी पहचान और परंपरा है। इस बार हम हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा कर इस गौरवशाली उत्सव का सम्मान करेंगे और इंदौर की जनता के प्रति अपना प्रेम प्रकट करेंगे। गेर इंदौर की गौरवशाली परंपरा और पहचान इंदौर की गेर केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि शहर की सामूहिक समरसता और गौरवशाली परंपरा की प्रतीक है। गेर की शुरुआत रियासत काल में होलकर राजवंश के समय हुई थी। इस अनूठी परंपरा को यूनेस्को की सांस्कृतिक धरोहर सूची में शामिल करने के प्रयास भी जारी हैं। रंगपंचमी पर निकलने वाली इस गेर में जात-पात और ऊंच-नीच का भेद मिटाकर लाखों लोग एक साथ सड़कों पर निकलते हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *