राजद सुप्रीमो लालू यादव 10 दिन बाद दिल्ली से पटना लौट गए हैं। दिल्ली में उनका रूटीन चेकअप हुआ, उनकी स्वास्थ्य जांच हुई। लालू यादव के साथ राबड़ी देवी भी थी। पटना एयरपोर्ट पर राबड़ी ने ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया जा रहा है। उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, उन्हें बिहार छोड़कर नहीं जाना चाहिए। राबड़ी ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार में ही रहकर काम करना चाहिए। उन्हें सीएम के पद पर बने रहना चाहिए। नीतीश ने बोला था नई सरकार को पूरा सपोर्ट नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने अपने X पर लिखा कि, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।’ नीतीश के ऐलान पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार में महाराष्ट्र मॉडल बीजेपी ने लागू किया है। भाजपा ने नीतीश कुमार को इतना टॉर्चर किया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी को खत्म कर देती है। बीजेपी ने नीतीश को हाईजैक किया है। नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। करीब 10 मिनट तक उन्होंने आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि विदाई प्रोटोकॉल के तहत नीतीश कुमार उनसे मिलने पहुंचे थे। उपेंद्र कुशवाहा ने CM हाउस में नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इस दौरान उनसे साथ संजय झा भी मौजूद थे। इधर, पॉलिटिकल पारी शुरू करने से पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार एक्टिव हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर लगभग 24 विधायकों के साथ बैठक की। राजद सुप्रीमो लालू यादव 10 दिन बाद दिल्ली से पटना लौट गए हैं। दिल्ली में उनका रूटीन चेकअप हुआ, उनकी स्वास्थ्य जांच हुई। लालू यादव के साथ राबड़ी देवी भी थी। पटना एयरपोर्ट पर राबड़ी ने ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार को जबरदस्ती हटाया जा रहा है। उनकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई है, उन्हें बिहार छोड़कर नहीं जाना चाहिए। राबड़ी ने कहा कि नीतीश कुमार को बिहार में ही रहकर काम करना चाहिए। उन्हें सीएम के पद पर बने रहना चाहिए। नीतीश ने बोला था नई सरकार को पूरा सपोर्ट नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने अपने X पर लिखा कि, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।’ नीतीश के ऐलान पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार में महाराष्ट्र मॉडल बीजेपी ने लागू किया है। भाजपा ने नीतीश कुमार को इतना टॉर्चर किया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी को खत्म कर देती है। बीजेपी ने नीतीश को हाईजैक किया है। नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे बिहार में जारी सियासी उठापटक के बीच नीतीश कुमार राजभवन पहुंचे। करीब 10 मिनट तक उन्होंने आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। बताया जा रहा है कि विदाई प्रोटोकॉल के तहत नीतीश कुमार उनसे मिलने पहुंचे थे। उपेंद्र कुशवाहा ने CM हाउस में नीतीश कुमार से मुलाकात की है। इस दौरान उनसे साथ संजय झा भी मौजूद थे। इधर, पॉलिटिकल पारी शुरू करने से पहले नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार एक्टिव हो गए हैं। शुक्रवार को उन्होंने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा के आवास पर लगभग 24 विधायकों के साथ बैठक की।


