सोनीपत 4 दिन से लापता सफाई कर्मचारी की डेडबॉडी मिली:हत्या की आशंका; एनएच-334बी के किनारे मिला शव

सोनीपत 4 दिन से लापता सफाई कर्मचारी की डेडबॉडी मिली:हत्या की आशंका; एनएच-334बी के किनारे मिला शव

सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में एक सफाई कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या का मामला सामने आया है। खरखौदा-सोनीपत रोड पर एनएच-334बी के किनारे पड़ा मिला। विजय पिछले चार मार्च से लापता था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाना खरखौदा में दर्ज कराई गई थी। शनिवार को सड़क किनारे शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम यूनिट मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है और मामले की गुत्थी सुलझाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है। चार मार्च से लापता था सफाई कर्मचारी मृतक की पहचान गांव ककरोई निवासी विजय (करीब 30 वर्ष) के रूप में हुई है। वह पिछले करीब पांच वर्षों से नगर निगम सोनीपत में कॉन्ट्रैक्ट आधार पर सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। परिजनों के अनुसार विजय चार मार्च को घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद परिवार ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना खरखौदा में दर्ज करवाई थी। सोनीपत-खरखौदा रोड किनारे मिला शव शनिवार को खरखौदा-सोनीपत रोड पर एनएच-334बी के किनारे एक युवक का शव पड़ा होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान शव की पहचान विजय के रूप में हुई। शव सड़क किनारे संदिग्ध हालत में पड़ा मिला, जिससे हत्या की आशंका जताई जा रही है।
एफएसएल टीम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है, ताकि वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए जा सकें। वहीं खरखौदा थाना पुलिस, क्राइम यूनिट की टीम और एसीपी राजदीप मोर भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हुए हैं। हत्या की आशंका, पुलिस कर रही जांच
प्राथमिक जांच में पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। पुलिस आसपास के इलाके में पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि विजय की हत्या किसने और किन कारणों से की। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *