तरनतारन में युवक ने थाने में पिस्तौल लहराया:सोशल मीडिया पर वायरल, एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज; थानेदार निलंबित

तरनतारन में युवक ने थाने में पिस्तौल लहराया:सोशल मीडिया पर वायरल, एसएसपी के आदेश पर केस दर्ज; थानेदार निलंबित

तरनतारन के सिटी थाने में एक युवक का पिस्तौल लहराते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। इस घटना के बाद जिले के एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। साथ ही, सिटी थाने के थानेदार बलदेव सिंह को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। यह घटना तरनतारन के सिटी थाने के एक कमरे में हुई। मोहल्ला मुरादपुरा निवासी सुरेश कुमार नामक युवक पिस्तौल के साथ वीडियो बनाता दिखा। लगभग 15 सेकंड के ये दो वीडियो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गए। युवक के हाथ में दिख रही पिस्तौल एक पुलिस अधिकारी की बताई जा रही है, जिसकी जांच की जा रही है। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पुलिस ‘गन कल्चर’ के खिलाफ सख्त आदेश जारी कर रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज एसएसपी सुरिंदर लांबा ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही आरोपी सुरेश कुमार निवासी मुरादपुरा, तरनतारन के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना सिटी के ऑफिसर बलदेव सिंह को निलंबित कर दिया गया है और उनके खिलाफ विभागीय जांच जारी है। एसएसपी के अनुसार, वीडियो बनाने वाला व्यक्ति निलंबित थानेदार बलदेव सिंह का परिचित था और उसने यह वीडियो उनके ही कमरे में बनाया था। पुलिस अब यह पता लगाने के लिए जांच कर रही है कि पिस्तौल किसकी थी। सूत्रों के मुताबिक, संबंधित युवक के खिलाफ पहले भी एक मामला दर्ज है। डीएसपी सिटी सुखबीर सिंह भी इस मामले की जांच में शामिल हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *