सस्ता टूरिज्म पैकेज देने के नाम पर ठगी करने वाले चार आरोपियों को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी सूरत के रहने वाले है। पिछले काफी वक्त से क्राइम ब्रांच आरोपियों की तलाश में जुटी थी। टीम ने सूचना मिलने के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि दो की तलाश अभी भी जारी है। शनिवार को क्राइम ब्रांच ने चारों के गिरफ्तार होने का खुलासा किया। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि जुलाई 2025 आवेदक ने डीसीपी ऑफिस में ब्लू माउंटेन टूरिज्म कंपनी के खिलाफ ठगी की शिकायत की थी। बदमाशों ने टूरिज्म पैकेज देने के नाम पर क्रेडिट कार्ड से अनॉयथराइज ट्रांजेक्शन कर आवेदक के कार्ड पर EMI कर ठगी को अंजाम दिया था। टूरिज्म पैकेज नहीं मिलने पर आवेदक को ठगी का पता चला, जिसमें उसके साथ लगभग एक लाख रुपए का फ्रॉड हुआ था। ठगी का पता चलने के बाद आवेदन क्राइम ब्रांच पहुंचा था और मामले में शिकायत की थी। जांच में पता चला कि आरोपियों ने टूर एंड टूरिज्म कंपनी के नाम से फेक पैकेज देने के नाम पर ठगी की थी। उन्होंने क्रेडिट कार्ड से पैकेज अलॉट करने के नाम पर ट्रांजेक्शन किए थे। टीम को ये भी जानकारी मिली थी कि आरोपी ब्लू माउंटेन टूरिज्म कंपनी के नाम पर इस्तेमाल कर रहे थे। उन्होंने बताया कि घटना के बाद से क्राइम ब्रांच की इन्वेस्टिगेशन टीम लगातार ट्रांजेक्शन के माध्यम से खातों को ट्रेस करते हुए आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया। इसमें साइबर तकनीक और मुखबिर सूचना का बड़ा योगदान रहा। क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में चार आरोपी आकाश, रिजवान, शाहिद, जुनैद सभी निवासी सूरत आ चुके है, जबकि इनके दो साथी भाविक और कपिल की तलाश की जा रही है। क्राइम ब्रांच की टीम आरोपियों से पूछताछ कर जानकारी निकाल रही है, और फरार आरोपियों की भी जानकारी निकाल रही है।


