होली का त्योहार खत्म होते ही बिहार से प्रवासी मजदूरों का अपने कार्यस्थलों की ओर लौटना शुरू हो गया है। इसका असर पटना जंक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार शाम संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस जैसी दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। कई यात्रियों को काफी मशक्कत के बाद ट्रेन में जगह मिल सकी। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई डिब्बों में एक सीट पर तीन-तीन लोग बैठकर सफर करते नजर आए। देखिए पटना जंक्शन में उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़ की तस्वीर… काम पर लौटना मजबूरी- अमरजीत सिंह वैशाली के अमरजीत सिंह ने बताया कि वे दिल्ली में मार्बल और टाइल्स लगाने का काम करते हैं। होली की छुट्टी मनाने घर आए थे, लेकिन अब काम पर लौटना मजबूरी है। उन्होंने कहा कि इस समय ट्रेनों में काफी भीड़ है और उन्हें काफी कोशिश के बाद सीट मिल पाई। अमरजीत के मुताबिक, स्पेशल ट्रेनें अक्सर 20–25 घंटे तक लेट पहुंचती हैं, इसलिए उन्होंने संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से सफर करना बेहतर समझा, क्योंकि यह ट्रेन आमतौर पर समय पर चलती है। भीड़ को संभालने के लिए रेलवे की तैयारी होली के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दानापुर रेल मंडल ने विशेष तैयारियां की हैं। पटना और दानापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इन होल्डिंग एरिया में यात्रियों को ट्रेन आने से पहले व्यवस्थित रखा जाएगा, ताकि प्लेटफॉर्म पर भीड़ और अफरातफरी की स्थिति न बने। अधिकारियों के अनुसार नियमित ट्रेनों के अलावा 9 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या इतनी अधिक है कि ट्रेनों में भारी भीड़ बनी हुई है। पटना जंक्शन पर मेडिकल टीम तैनात यात्रियों की सुविधा के लिए पटना जंक्शन पर रेलवे की ओर से मेडिकल टीम भी तैनात की गई है। मेडिकल टीम के सदस्यों के अनुसार भीड़ और संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए स्टेशन पर डॉक्टर और दवाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी यात्री की तबीयत खराब होने पर तुरंत इलाज मिल सके। कई शहरों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें रेलवे प्रशासन के मुताबिक, पटना से राजगीर, पुरी और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पुणे, बेंगलुरु और चर्लपल्ली के लिए भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और राजगीर के बीच भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क है। प्रमुख स्टेशनों पर रेल सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की अतिरिक्त तैनाती की गई है। कुछ स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए स्टेशन परिसर की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को होल्डिंग एरिया में व्यवस्थित रखने से ट्रेनों में चढ़ने के दौरान अफरातफरी की स्थिति से बचा जा सकेगा। होली का त्योहार खत्म होते ही बिहार से प्रवासी मजदूरों का अपने कार्यस्थलों की ओर लौटना शुरू हो गया है। इसका असर पटना जंक्शन पर साफ दिखाई दे रहा है। शुक्रवार शाम संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस और मगध एक्सप्रेस जैसी दिल्ली जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही सीट पाने के लिए यात्रियों में होड़ मच गई। कई यात्रियों को काफी मशक्कत के बाद ट्रेन में जगह मिल सकी। भीड़ इतनी अधिक थी कि कई डिब्बों में एक सीट पर तीन-तीन लोग बैठकर सफर करते नजर आए। देखिए पटना जंक्शन में उमड़ी प्रवासी मजदूरों की भीड़ की तस्वीर… काम पर लौटना मजबूरी- अमरजीत सिंह वैशाली के अमरजीत सिंह ने बताया कि वे दिल्ली में मार्बल और टाइल्स लगाने का काम करते हैं। होली की छुट्टी मनाने घर आए थे, लेकिन अब काम पर लौटना मजबूरी है। उन्होंने कहा कि इस समय ट्रेनों में काफी भीड़ है और उन्हें काफी कोशिश के बाद सीट मिल पाई। अमरजीत के मुताबिक, स्पेशल ट्रेनें अक्सर 20–25 घंटे तक लेट पहुंचती हैं, इसलिए उन्होंने संपूर्ण क्रांति एक्सप्रेस से सफर करना बेहतर समझा, क्योंकि यह ट्रेन आमतौर पर समय पर चलती है। भीड़ को संभालने के लिए रेलवे की तैयारी होली के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दानापुर रेल मंडल ने विशेष तैयारियां की हैं। पटना और दानापुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए होल्डिंग एरिया बनाए गए हैं। इन होल्डिंग एरिया में यात्रियों को ट्रेन आने से पहले व्यवस्थित रखा जाएगा, ताकि प्लेटफॉर्म पर भीड़ और अफरातफरी की स्थिति न बने। अधिकारियों के अनुसार नियमित ट्रेनों के अलावा 9 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके बावजूद यात्रियों की संख्या इतनी अधिक है कि ट्रेनों में भारी भीड़ बनी हुई है। पटना जंक्शन पर मेडिकल टीम तैनात यात्रियों की सुविधा के लिए पटना जंक्शन पर रेलवे की ओर से मेडिकल टीम भी तैनात की गई है। मेडिकल टीम के सदस्यों के अनुसार भीड़ और संभावित आपात स्थितियों को देखते हुए स्टेशन पर डॉक्टर और दवाओं की व्यवस्था की गई है, ताकि किसी यात्री की तबीयत खराब होने पर तुरंत इलाज मिल सके। कई शहरों के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें रेलवे प्रशासन के मुताबिक, पटना से राजगीर, पुरी और नई दिल्ली के लिए स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। वहीं दानापुर से लोकमान्य तिलक टर्मिनस, पुणे, बेंगलुरु और चर्लपल्ली के लिए भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। इसके अलावा स्थानीय यात्रियों की सुविधा के लिए पटना और राजगीर के बीच भी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे प्रशासन सतर्क है। प्रमुख स्टेशनों पर रेल सुरक्षा बल (RPF) और राजकीय रेल पुलिस (GRP) की अतिरिक्त तैनाती की गई है। कुछ स्टेशनों पर डॉग स्क्वायड की भी मदद ली जा रही है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरों के जरिए स्टेशन परिसर की चौबीसों घंटे निगरानी की जा रही है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि यात्रियों को होल्डिंग एरिया में व्यवस्थित रखने से ट्रेनों में चढ़ने के दौरान अफरातफरी की स्थिति से बचा जा सकेगा।


