सीएम का बड़ा ऐलान, इंदौर मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में शामिल होगी ये तहसील, 150 करोड़ में होगा विकास

सीएम का बड़ा ऐलान, इंदौर मेट्रोपोलिटन क्षेत्र में शामिल होगी ये तहसील, 150 करोड़ में होगा विकास

MP News: इंदौर-उज्जैन मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र में उज्जैन के बड़नगर को भी शामिल किया जाएगा। बड़नगर के समग्र विकास के लिए 150 करोड़ रुपए दिए जाएंगे। क्षेत्र की व्यायाम शालाओं को एक-एक लाख रुपए मिलेंगे। गोशालाओं को नरवाई प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान से अंश राशि दी जाएगी। असल में बड़नगर विधानसभा के लोग शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पहुंचे, जहां उन्होंने नायीखेड़ी-नागदा-रतलाम मार्ग की स्वीकृक्ति के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आभार जताया। साफा पहनाकर अभिनंदन किया। (MP News)

रतलाम से सीधा जुड़ रही तहसील

इस दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने स्थानीय लोगों को संबोधित करते हुए उक्त घोषणाएं की। मुख्यमंत्री ने ने कहा कहा कि उज्जैन और बड़नगर अब 3 प्रमुख मार्गों के माध्यम से रतलाम से जुड़ गया है। तीसरा नया 2 लेन रास्ता गंभीर डैम के पास से नागदा होकर है। लगभग 150 निकलने परका नायीखेड़ी नागदा रतलाम मार्ग क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सौगात है। इससे रतलाम की दूरी 40 किलोमीटर कम हो जाएगी। नई सड़क से सिंहस्थ- 2028 के आयोजन में भी सुविधा होगी।

गुजरात से भी बढ़ेगी कनेक्टिविटी

उज्जैन में विमानतल भी बनाया जा रहा है, इसका लाभ भी बड़नगर को मिलेगा। आगामी वर्षों में रतलाम सहित राजस्थान और गुजरात से भी बड़नगर का संपर्क सुगम और सशक्त होगा। सड़कें विकास का आधार है, इन सड़कों से बड़नगर सहित संपूर्ण क्षेत्र के विकास के द्वार खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सिंहस्थ- 2028 को दृष्टिगत रखते यह प्रस्तावित मार्ग विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।

वर्तमान में रतलाम से उज्जैन आने वाले श्रद्धालु मुख्यत बदनावर-बड़नगर मार्ग से आवागमन करते हैं, जिसकी कुल लंबाई लगभग 115 किमी है। प्रस्तावित वैकल्पिक मार्ग की कुल लंबाई लगभग 74 किमी है, जो वर्तमान प्रचलित मार्ग की तुलना में लगभग 40 किमी कम है। इस मार्ग के विकसित होने से यात्रा की दूरी एवं समय दोनों में उल्लेखनीय कमी आएगी तथा मुख्य मार्गों पर यातायात का दबाव भी कम होगा।

2625 रुपए में खरीदेंगे गेहूं, पंजीयन अब 10 तक

इंदौर में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि सरकार ने फैसला किया है कि किसानों से गेहूं समर्थन मूल्य 2585 पर खरीदने के साथ 40 रुपए प्रति क्विंटल बोनस भी देंगे। गेहूं 2625 रुपए में खरीदा जाएगा। खेती के लिए दिन में बिजली देने का प्रयास रहेगा। डॉ. यादव एयरपोर्ट पर शुक्रवार को पत्रकारों से चर्चा कर रहे थे। उन्होंने यूपीएससी में सफलता प्राप्त करने वाले प्रदेश के विद्यार्थियों को बधाई दी। वहीं खाद्य मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि किसानों के हितों को देखते हुए सरकार ने पंजीयन तिथि को 7 से बढ़ा कर 10 मार्च कर दिया है। (MP News)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *