फिरोजाबाद में चार युवकों को थाने में बनाया मुर्गा:होली पर हुड़दंग करने पर पुलिस ने की कार्रवाई, वीडियो आया सामने

फिरोजाबाद में चार युवकों को थाने में बनाया मुर्गा:होली पर हुड़दंग करने पर पुलिस ने की कार्रवाई, वीडियो आया सामने

फिरोजाबाद में होली के अवसर पर शराब के नशे में चार युवकों ने सड़क पर हुड़दंग मचाया और राहगीरों को परेशान किया। स्थानीय लोगों की शिकायत पर थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची और चारों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने कथित तौर पर युवकों को थाने में ‘मुर्गा’ बनाकर बैठाया और भविष्य में ऐसी हरकतें न करने की कड़ी चेतावनी दी। इसके बाद सभी के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में चालान किया गया। थाना दक्षिण के इंस्पेक्टर योगेंद्र पाल सिंह ने बताया कि युवकों की शराब के नशे में हुड़दंग से आम जनता को परेशानी हो रही थी। पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर उचित कार्रवाई की। इस घटना का वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। वीडियो में युवकों को पुलिस द्वारा ‘मुर्गा’ बनाकर सबक सिखाते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद लोगों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही। कुछ ने पुलिस की कार्रवाई को सही ठहराया, जबकि कुछ ने इसे अनुचित करार दिया और सवाल उठाए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *