आगरा में गर्मी अभी से अपना असर दिखाने लगी है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिन का तापमान सामान्य से 7.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। वहीं, रात का तापमान भी सामान्य से 3.5 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। आने वाले 4 दिनों में न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से अधिक पहुंचने की संभावना है। यानि रातें और गर्म होंगी। गुरुवार की अपेक्षा अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री सेल्सियस की गिरावट और न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… शनिवार सुबह का मौसम शनिवार सुबह से ही तेज धूप निकल रही है। सुबह का तापमान लगभग 18 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में धूप और तेज होगी। दिन में धूप पसीना छुड़ाने लगी है। ऑफिस में एसी ऑन हो गए हैं। पिछले सालों की अपेक्षा इस साल इन दिनों सबसे अधिक गर्मी है। पिछले साल 6 मार्च को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री सेल्सियस था। जबकि इस साल इस डेट को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यानि पिछले साल की तुलना में अधिकतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा है। पूर्वानुमान शनिवार को दिन में गर्मी बढ़ेगी। तेज धूप के चलते तापमान का ग्राफ और बढ़ेगा। न्यूनतम तापमान पर भी इसका असर पड़ेगा। शनिवार को अधिकतम तापमान लगभग 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति


