बलौदाबाजार| छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित रायपुर संभाग के विभिन्न जिलों से प्राप्त प्रकरणों की महा जन-सुनवाई 12 मार्च 2026 को आयोग कार्यालय रायपुर में आयोजित की जाएगी। यह सुनवाई प्रातः 10 बजे से प्रारंभ होगी। सुनवाई की अध्यक्षता आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक करेंगी। इस दौरान आयोग की सदस्य लक्ष्मी वर्मा आदि होंगे।


