रोजगार कार्यालय परिसर में प्लेसमेंट कैम्प 11 मार्च को

भास्कर न्यूज | बलौदाबाजार जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में 11 मार्च को निजी क्षेत्र के नियोजकों द्वारा प्राप्त रिक्त पदों के लिये प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जायेगा। प्लेसमेंट कैम्प में नियोजक भारतीय जीवन बीमा निगम(एलआईसी) बलौदाबाजार द्वारा – एलआईसी अभिकर्ता के 100 पद, योग्यता 10वीं से उच्च, उम्र 18 से 50 वर्ष,, वेतन 7000 एवं कमिशन ,कार्यक्षेत्र बलौदाबाजार होगा। अलर्ट सेक्यूरिटी रायपुर द्वारा सेक्यूरिटी गार्ड के 50 पद, योग्यता 8वीं से उच्च, वेतन 10000 से 13000 हजार, असिस्टेंट सुपरवाइजर के 20 पद, योग्यता 12वीं से स्नातक, वेतन 10000 से 13000 हजार, अनुभव 01 वर्ष सेक्युरिटी सुपरवाइजर के 08 पद, योग्यता स्नातक एवं उच्च, वेतन 13000 से 16000 हजार, अनुभव 02 वर्ष, टेंडर के 02 पद योग्यता स्नात्कोत्तर,वेतन 10000 से 15000 हजार अनुभव दो वर्ष, मार्केटिंग के 04 पद, योग्यता स्नातक से स्नातकोत्तर, अनुभव 02 वर्ष, वेतन 20000से 25000 हजार पदानुसार देया होगा उम्र 20 से 45 वर्ष कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग, छत्तीसगढ़ होगा। प्लेसमेंट कैम्प सुबह 11बजे से अपरान्ह 3 बजे तक रोजगार कार्यालय परिसर बलौदाबाजार में आयोजित किया जायेगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *