रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने चारबाग स्टेशन का दौरा:सेकेंड एंट्री प्रोजेक्ट की प्रगति और यात्रियों की सुरक्षा के साथ भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की भी हुई समीक्षा

रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने चारबाग स्टेशन का दौरा:सेकेंड एंट्री प्रोजेक्ट की प्रगति और यात्रियों की सुरक्षा के साथ भीड़ प्रबंधन व्यवस्था की भी हुई समीक्षा

यात्रियों की सुरक्षा, संरक्षा और स्टेशन परिसर में भीड़ प्रबंधन व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को रेलवे बोर्ड के वरिष्ठ अधिकारियों ने लखनऊ मंडल का निरीक्षण किया। रेलवे बोर्ड के महानिदेशक (सुरक्षा) हितेन्द्र मल्होत्रा और महानिदेशक रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) सोनाली मिश्रा ने चारबाग रेलवे स्टेशन समेत कई स्थानों का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उत्तर रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे। चारबाग स्टेशन पर होल्डिंग एरिया और भीड़ नियंत्रण योजना पर चर्चा निरीक्षण कार्यक्रम की शुरुआत चारबाग रेलवे स्टेशन से हुई, जहां आरआईटीईएस (RITES) की ओर से तैयार की गई भीड़ प्रबंधन और होल्डिंग एरिया की योजना पर विस्तृत प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों को बताया गया कि स्टेशन परिसर में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को सुव्यवस्थित तरीके से नियंत्रित करने और किसी भी आपात स्थिति में प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करने के लिए नई व्यवस्थाएं तैयार की जा रही हैं। इसके बाद अधिकारियों ने स्टेशन के पूरे सर्कुलेटिंग एरिया का निरीक्षण कर यात्री आवागमन, सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े पहलुओं की समीक्षा की चारबाग स्टेशन के सेकेंड एंट्री प्रोजेक्ट की प्रगति देखी निरीक्षण के दौरान चारबाग स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार (सेकेंड एंट्री) के विकास कार्यों की प्रगति का भी जायजा लिया गया। रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) के अधिकारियों ने परियोजना से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत आधुनिक यात्री सुविधाएं और बेहतर आधारभूत ढांचा विकसित किया जा रहा है। अधिकारियों के अनुसार यह परियोजना भविष्य में स्टेशन पर बढ़ने वाली यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए आवागमन को और अधिक सुगम बनाएगी। आरडीएसओ में तकनीकी अनुसंधान कार्यों की ली जानकारी निरीक्षण कार्यक्रम के तहत अधिकारियों ने लखनऊ स्थित अनुसंधान डिजाइन एवं मानक संगठन (RDSO) का भी दौरा किया। यहां रेलवे से जुड़े विभिन्न तकनीकी अनुसंधान और विकास कार्यों की जानकारी अधिकारियों को दी गई। डीआरएम कार्यालय में हुई समीक्षा बैठक इसके बाद महानिदेशक (सुरक्षा) हितेन्द्र मल्होत्रा लखनऊ स्थित मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय पहुंचे, जहां डीआरएम सुनील कुमार वर्मा की मौजूदगी में मंडल सम्मेलन कक्ष में विस्तृत बैठक आयोजित की गई। बैठक में उत्तर रेलवे के प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी पंकज कुमार सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक नीलिमा सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक शूरवीर सिंह चौहान समेत विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में लखनऊ मंडल में सुरक्षा व्यवस्था, ट्रेन संचालन, स्टेशन प्रबंधन और यात्रियों की सुविधाओं से जुड़े कई मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही अधिकारियों को व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *