मऊ में ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत:मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास दादर एक्सप्रेस से गिरा, मुंबई से बलिया जा रहा था

मऊ में ट्रेन से गिरकर यात्री की मौत:मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास दादर एक्सप्रेस से गिरा, मुंबई से बलिया जा रहा था

मऊ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास शुक्रवार को दादर एक्सप्रेस ट्रेन में सवार यात्री की ट्रेन के नीचे गिरने से मौत हो गई। घटना के लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। सूचना मिलते ही कोतवाली और रेलवे पुलिस मौके पर पहुंच गई। कड़ी मशक्कत के बाद शव की शिनाख्त के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। देवरिया जिले के सलेमपुर थाना क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय योगेश परिवार के साथ मुम्बई से बलिया जा रहा था। इसी दौरान ट्रेन ज्यों ही शहर कोतवाली के मुंशीपुरा ओवरब्रिज के पास पहुंची अचानक गेट के पर खड़ा योगेश ट्रेन से नीचे गिर गया। इससे मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली और रेलवे पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। यात्री के शव की शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *