आगरा में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे:बीच-बचाव कराने आए लोग भी हुए घायल, वीडियो हो रहा वायरल

आगरा में दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे:बीच-बचाव कराने आए लोग भी हुए घायल, वीडियो हो रहा वायरल

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र टेडी बगिया में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। गाली-गलौज के बाद लाठी-डंडों से हुई मारपीट में कई लोग घायल हो गए हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान शुरू कर दी है। घटना थाना ट्रांस यमुना के जगदंबा इंटर कॉलेज के पास संजीव नगर की है। जहां दो पक्षों में किसी पूरानी बात को लेकर विवाद हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो रही है। लोग लाठी-डंडों से एक दूसरे पर हमला कर रहे हैं। इस दौरान कुछ लोग बीच-बचाव करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वे भी घायल हो गए हैं। पुलिस का कहना है कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है। आरोपियों की पहचान के लिए वीडियो फेज की जा रही है। मुकदता दर्ज कर लिया गया है, तीन लोग गिरफ्तार हुए है। वाकी वीडियो के आधार प जांच की जाएगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *