रतलाम. अखंड भारत के शिल्पी सरदार वल्लभ भाई पटेल की ‘एकता रथयात्रा’ गुजरात से रतलाम जिले में प्रवेश कर गई। इस यात्रा में सरदार पटेल से जुड़ी कई सामग्रियों का संग्रह शामिल हैं, जो पटेल ने अपने जीवन काल के दौरान उपयोग की थी। रथ में रखी वस्तुओं का जगह-जगह समाजजनों ने स्वागत सत्कार कर वंदन किया।
एकता रथयात्रा पूर्व गृहमंत्री गोवर्धनभाई झड़पिया के नेतृत्व में निकाली जा रही हैं। यात्रा शुक्रवार शाम ग्राम तितरी पहुंची, जहां पर बड़ी संख्या में समाजजनों पहुंचकर पटेल की उपयोग की गई वस्तुओं के दर्शन वंदन किया। यात्रा शनिवार सुबह करमदी होते हुए रतलाम के बाद धौंसवास से चलकर मंदसौर और नीमच पहुंचेंगी।
गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल ने की यात्रा रवाना
यात्रा की शुरुआत 5 मार्च की सुबह गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल करते हुए रवाना किया, जो अहमदाबाद से झाबुआ होते हुए शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे पलाश पहुंची। जहां सर्व समाज ने स्वागत किया। ग्राम तितरी की पाटीदार धर्मशाला में सभा का आयोजन, रात्रि विश्राम रहा। विनोद पाटीदार ने बताया कि शनिवार सुबह 7 बजे यात्रा प्रस्थान कर करमदी आएगी। जहां पर सभी समाजजनों की ओर से स्वागत किया जाएगा।
यात्रा में ये खास
ग्वालियर के लश्कर द्वारा दिया गया सम्मान पत्र, कारावास के दौरान उपयोग की गई संदूक, सरदार पटेल के उपयोग की गई चरण पादूका, निजी उपयोग पॉकेट घड़ी, सम्मान पत्र, सुवर्ण अशोक स्तम्भ 2.9 किग्रा. मित्रों द्वारा भेंट की गई सामग्री भी दर्शनार्थ रथयात्रा में शामिल हैं।


