नरेंद्र मोदी स्टेडियम को फाइनल वेन्यू चुनना टीम इंडिया पर पड़ेगा भारी? जुड़े हैं दो गहरे घाव

नरेंद्र मोदी स्टेडियम को फाइनल वेन्यू चुनना टीम इंडिया पर पड़ेगा भारी? जुड़े हैं दो गहरे घाव

India vs New Zealand Final: आईसीसी इवेंट की पिछली 2 हार टीम इंडिया को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही मिली है। 

IND vs NZ at Ahmedabad, Narendra Modi Stadium: आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप का खिताबी मुकाबला 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। भारत इससे पहले दो बार T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीत चुका है, जबकि न्यूजीलैंड अपने पहले खिताब के इंतजार में है। न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को हराया था, जो सेमीफाइनल से पहले इस टूर्नामेंट में एक भी मुकाबला नहीं हारी थी। वहीं दूसरी ओर भारतीय टीम ने इंग्लैंड को शिकस्त देकर फाइनल में जगह बनाई थी। अब दोनों टीमें खिताब के लिए आमने-सामने होंगी।

स्टेडियम से जुड़ी हैं 2 कड़वी यादें

आपको बता दें कि आईसीसी इवेंट में भारतीय टीम को पिछले दो बड़े झटके अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही मिले हैं। 2023 के वर्ल्ड कप के खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम इसी मैदान पर हार गई थी। इसके अलावा इस T20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका ने इसी मैदान पर हराया था। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या आईसीसी ने फाइनल के लिए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम को चुनकर टीम इंडिया की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

हालांकि रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यह मैदान भारतीय टीम के लिए काफी अच्छा रहा है। भारत ने यहां 10 T20 मुकाबले खेले हैं, जिनमें से 7 में जीत हासिल की है। दूसरी ओर न्यूजीलैंड का यहां रिकॉर्ड बेहद खराब है। उसने यहां दो मैच खेले हैं और दोनों में ही उसे हार का सामना करना पड़ा है।

हालांकि T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है। भारतीय टीम 2007, 2016 और 2021 के T20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड से भिड़ी थी और तीनों ही बार उसे हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में फाइनल मुकाबला भारत के लिए सिर्फ खिताब जीतने का ही नहीं, बल्कि इस खराब रिकॉर्ड को बदलने का भी बड़ा मौका होगा।

टी20 वर्ल्डकप 2026 के लिए टीम इंडिया

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अक्षर पटेल, अभिषेक शर्मा, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन, ईशान किशन, रिंकू सिंह और शिवम दुबे।

​Sports – Patrika | CMS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *