खगड़िया में जिला कांग्रेस का दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम:डिस्ट्रिक्ट ऑफिस में जुटे विभिन्न समुदायों के लोग, रमजान की मुबारकबाद दी

खगड़िया में जिला कांग्रेस का दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम:डिस्ट्रिक्ट ऑफिस में जुटे विभिन्न समुदायों के लोग, रमजान की मुबारकबाद दी

खगड़िया जिला कांग्रेस परिवार ने शुक्रवार शाम पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ. चंदन यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार अविनाश ने उपस्थित रोजेदारों एवं अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इंसानियत, त्याग, संयम और भाईचारे का संदेश देता है। विभिन्न समुदायों के लोगों के बीच मेल-मिलाप बढ़ता है यह इफ्तार पार्टी गंगा-जमुनी तहजीब की एक खूबसूरत मिसाल है। नेताओं ने जोर दिया कि ऐसे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी विश्वास और एकता को मजबूत करते हैं। इन आयोजनों से विभिन्न समुदायों के लोगों के बीच मेल-मिलाप बढ़ता है और सामाजिक सौहार्द को नई मजबूती मिलती है। इफ्तार के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। सभी ने समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों की अच्छी भागीदारी देखी गई, जो सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक रही। इस दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे। यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की। खगड़िया जिला कांग्रेस परिवार ने शुक्रवार शाम पवित्र रमजान माह के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय में दावत-ए-इफ्तार का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, जिससे आपसी भाईचारे, प्रेम और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के राष्ट्रीय सचिव एवं खगड़िया विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी डॉ. चंदन यादव और कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार अविनाश ने उपस्थित रोजेदारों एवं अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इंसानियत, त्याग, संयम और भाईचारे का संदेश देता है। विभिन्न समुदायों के लोगों के बीच मेल-मिलाप बढ़ता है यह इफ्तार पार्टी गंगा-जमुनी तहजीब की एक खूबसूरत मिसाल है। नेताओं ने जोर दिया कि ऐसे सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी विश्वास और एकता को मजबूत करते हैं। इन आयोजनों से विभिन्न समुदायों के लोगों के बीच मेल-मिलाप बढ़ता है और सामाजिक सौहार्द को नई मजबूती मिलती है। इफ्तार के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी। सभी ने समाज में शांति, सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में हिंदू-मुस्लिम समुदाय के लोगों की अच्छी भागीदारी देखी गई, जो सामाजिक एकता और आपसी सौहार्द का प्रतीक रही। इस दावत-ए-इफ्तार कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान, कार्यकारी जिला अध्यक्ष राजकिरण ठाकुर, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार अधिवक्ता सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग मौजूद रहे। यह कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ और उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *