मधुबनी में 7 मार्च को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी:11 बजे से 2 बजे तक कटेगी, एसडीओ ने कहा- 33 केवी तारों की मरम्मत होगी

मधुबनी में 7 मार्च को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी:11 बजे से 2 बजे तक कटेगी, एसडीओ ने कहा- 33 केवी तारों की मरम्मत होगी

मधुबनी में 7 मार्च की सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती मधुबनी ग्रिड में आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से 33 केवी रहिका, 33 केवी लोहा, 33 केवी करहिया और 33 केवी सिमरी फीडर बंद रहेंगे। विद्युत शक्ति उपकेंद्र करहिया को राजनगर PSS से बिजली आपूर्ति की जाएगी। हालांकि, विद्युत शक्ति उपकेंद्र रहिका, लोहा और सिमरी से निकलने वाले सभी फीडर पूरी तरह बंद रहेंगे। मधुबनी के विद्युत एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में 33 केवी तारों को मजबूती प्रदान करना आवश्यक है। इसी कारण इन फीडरों को बंद करना पड़ रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को भविष्य में निरंतर बिजली आपूर्ति मिल सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें। मधुबनी में 7 मार्च की सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। यह कटौती मधुबनी ग्रिड में आवश्यक रखरखाव कार्य के कारण की जाएगी। सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से 33 केवी रहिका, 33 केवी लोहा, 33 केवी करहिया और 33 केवी सिमरी फीडर बंद रहेंगे। विद्युत शक्ति उपकेंद्र करहिया को राजनगर PSS से बिजली आपूर्ति की जाएगी। हालांकि, विद्युत शक्ति उपकेंद्र रहिका, लोहा और सिमरी से निकलने वाले सभी फीडर पूरी तरह बंद रहेंगे। मधुबनी के विद्युत एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में 33 केवी तारों को मजबूती प्रदान करना आवश्यक है। इसी कारण इन फीडरों को बंद करना पड़ रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को भविष्य में निरंतर बिजली आपूर्ति मिल सके। उन्होंने उपभोक्ताओं से अनुरोध किया है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने आवश्यक कार्य पूरे कर लें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *