बाराबंकी में अधिवक्ता को मारी गोली:जमीनी विवाद में वारदात, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बाराबंकी में अधिवक्ता को मारी गोली:जमीनी विवाद में वारदात, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

बाराबंकी जिले के सफदरगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक अधिवक्ता को गोली मारने की घटना सामने आई है। इस वारदात से इलाके में तनाव फैल गया। घायल अधिवक्ता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना क्षेत्र के बीरबल पुरवा गांव में अधिवक्ता चंद्रेश वर्मा को परिवार के ही कुछ सदस्यों द्वारा गोली मारे जाने का आरोप है। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी जमीनी रंजिश के चलते यह वारदात हुई। गोली लगने के बाद अधिवक्ता चंद्रेश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया गया। मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विकास चंद त्रिपाठी ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है। इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *