नवजात का शव नाले किनारे मिला, कुत्ते नोच रहे थे:रामपुर में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई में जुटी

नवजात का शव नाले किनारे मिला, कुत्ते नोच रहे थे:रामपुर में पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई में जुटी

रामपुर में एक नवजात शिशु का शव नाले के पास मिला। मोहल्ला सतूने संग नई बस्ती में स्थानीय लोगों ने शव को कुत्तों द्वारा नोचते हुए देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। मामला थाना गंज क्षेत्र का है। स्थानीय निवासियों फहीम, आदाब, वसीम और शानदार मलिक के अनुसार, सुबह कुछ लोग नाले के पास से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि कुछ कुत्ते किसी वस्तु को नोच रहे थे। पास जाकर देखने पर पता चला कि वह एक नवजात शिशु का शव था। घटना की सूचना तुरंत डायल 112 पर दी गई। डायल 112 की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। थाना गंज प्रभारी पवन शर्मा को मामले की जानकारी दी। इसके बाद थाना गंज पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। थाना गंज प्रभारी पवन शर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि स्थानीय लोगों की सूचना के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह ने जानकारी दी कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना प्रभारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने दोहराया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। मोहम्मद फहीम ने इस घटना को अमानवीय बताते हुए पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच करने और दोषी व्यक्ति की पहचान कर कार्रवाई करने की मांग की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *