सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय विवाहिता का शव नहर किनारे मिला है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की और पति पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को यह शव बिहरा थाना इलाके के तुनियाही नहर के समीप से मिला था। मृतका की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के बेला निवासी राहुल कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी (22) के रूप में हुई है। प्रीति का मायका मुरली भरना पड़ता है। घटना से जुड़ी तस्वीरें… गला दबाकर हत्या ससुराल पक्ष द्वारा की गई
मृतका के भाई आदर्श कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन की गला दबाकर हत्या ससुराल पक्ष द्वारा की गई है। उन्होंने अपने बहनोई राहुल कुमार पर हत्या कर शव को नहर किनारे फेंकने का आरोप लगाया। आदर्श कुमार के अनुसार, राहुल कुमार का किसी अन्य लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके कारण वह अक्सर प्रीति के साथ मारपीट करता था। प्रीति की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसके दो बेटे हैं, जिनमें एक 6 वर्षीय ऋषभ कुमार और दूसरा 3 वर्षीय ऋषि कुमार शामिल हैं। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया
बिहरा थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच और तहकीकात कर रही है। सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय विवाहिता का शव नहर किनारे मिला है। परिजनों ने शव की शिनाख्त की और पति पर गला घोंटकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस को यह शव बिहरा थाना इलाके के तुनियाही नहर के समीप से मिला था। मृतका की पहचान बिहरा थाना क्षेत्र के बेला निवासी राहुल कुमार की पत्नी प्रीति कुमारी (22) के रूप में हुई है। प्रीति का मायका मुरली भरना पड़ता है। घटना से जुड़ी तस्वीरें… गला दबाकर हत्या ससुराल पक्ष द्वारा की गई
मृतका के भाई आदर्श कुमार ने आरोप लगाया है कि उनकी बहन की गला दबाकर हत्या ससुराल पक्ष द्वारा की गई है। उन्होंने अपने बहनोई राहुल कुमार पर हत्या कर शव को नहर किनारे फेंकने का आरोप लगाया। आदर्श कुमार के अनुसार, राहुल कुमार का किसी अन्य लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसके कारण वह अक्सर प्रीति के साथ मारपीट करता था। प्रीति की शादी वर्ष 2018 में हुई थी और उसके दो बेटे हैं, जिनमें एक 6 वर्षीय ऋषभ कुमार और दूसरा 3 वर्षीय ऋषि कुमार शामिल हैं। घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार बताए जा रहे हैं। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया
बिहरा थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया गया है और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच और तहकीकात कर रही है।