नमामी गंगे प्रोजेक्ट के जांच के लिए बुडको ने किया:टीम का गठन: कल 6 शहरों में जाएगी टीम, मॉनसून से पहले काम पूरा करने का निर्देश

नमामी गंगे प्रोजेक्ट के जांच के लिए बुडको ने किया:टीम का गठन: कल 6 शहरों में जाएगी टीम, मॉनसून से पहले काम पूरा करने का निर्देश

बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) की आज बैठक हुई। इस बैठक के अंतर्गत बिहार के विभिन्न जिलों में चल रही नमामी गंगे योजना के तहत मॉनसून से पहले निर्माण पूरा करने के लिए “मिशन प्रोजेक्ट कंप्लीशन” के तहत 6 जांच टीम बिहार के विभिन्न जिलों में चल रही परियोजनाओं की स्थल जांच करेगी। इसमें एसटीपी और आईएनडी परियोजनाओं के काम को देखा जाएगा। ये सभी लोग 7 मार्च को संबंधित जिलों में जाकर निरीक्षण करेंगी। सभी टीमें निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट बुडको मुख्यालय को सौंपेंगी, जिसके बाद खुद प्रबंध निदेशक जांच करेंगे। मॉनसून से पहले अधिकांश काम पूरा करने का निर्देश बुडको प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि सभी जिलों के परियोजना पदाधिकारियों के लिए पूर्व से ही निर्देश दिया गया‌ है‌ कि मॉनसून से पहले अधिकांश काम पूरा हो, इसके लिए अधिकारी सप्ताह के सातों दिन अलर्ट मोड में काम करेंगे। पांच दिन अधिकारी और इंजीनियर ऑफिस के कार्य का निष्पादन करेंगे और हफ्ते में दो दिन फिल्ड में उपस्थित रहेंगे, जिससे काम तेज़ी से और बेहतर ढंग से पूरे होंगे। बुडको द्वारा गठित टीमें और निरीक्षण का स्थल 1. डेहरी: सुदर्शन प्रसाद (महाप्रबंधक, यांत्रिक) और विकास कुमार गुप्ता (उप परियोजना निदेशक) 2. जमुई: सरेंद्र कुमार मेहता (महाप्रबंधक) और चित्रा पराशर (उप परियोजना निदेशक) 3. सुपौल: अशोक कुमार (महाप्रबंधक, यांत्रिक) और प्रिया सिंह (उप परियोजना निदेशक) 4. कहलगांव: अशोक कुमार (परियोजना निदेशक) और कुमार अर्पित (उप परियोजना निदेशक) 5. मोतिहारी एवं रक्सौल: निशांत कुमार (परियोजना निदेशक, यांत्रिक) और अनामिका (उप परियोजना निदेशक), प्रफुल कुमार (उप परियोजना निदेशक) निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा की जाएगी जांच सुरक्षात्मक व्यवस्था- टीम द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो भी कार्य हो रहे हैं उसमें सुरक्षात्मक व्यवस्था, बैरिकेडिंग आदि अनुरूप है या नहीं। गुणवत्ता- काम और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता ठीक है या नहीं। फोटो- जियो-टैग फोटो और योजना का नक्शा। कनेक्शन- नालों का सही कनेक्शन और उसमें कमियां। समस्या एवं समाधान- निर्माण के दौरान कहीं कोई दिक्कत हो तो उसका मौके पर समाधान और समय पर काम पूरा कराने के निर्देश। बिहार शहरी आधारभूत संरचना विकास निगम (बुडको) की आज बैठक हुई। इस बैठक के अंतर्गत बिहार के विभिन्न जिलों में चल रही नमामी गंगे योजना के तहत मॉनसून से पहले निर्माण पूरा करने के लिए “मिशन प्रोजेक्ट कंप्लीशन” के तहत 6 जांच टीम बिहार के विभिन्न जिलों में चल रही परियोजनाओं की स्थल जांच करेगी। इसमें एसटीपी और आईएनडी परियोजनाओं के काम को देखा जाएगा। ये सभी लोग 7 मार्च को संबंधित जिलों में जाकर निरीक्षण करेंगी। सभी टीमें निरीक्षण के बाद अपनी रिपोर्ट बुडको मुख्यालय को सौंपेंगी, जिसके बाद खुद प्रबंध निदेशक जांच करेंगे। मॉनसून से पहले अधिकांश काम पूरा करने का निर्देश बुडको प्रबंध निदेशक अनिमेष कुमार पराशर ने बताया कि सभी जिलों के परियोजना पदाधिकारियों के लिए पूर्व से ही निर्देश दिया गया‌ है‌ कि मॉनसून से पहले अधिकांश काम पूरा हो, इसके लिए अधिकारी सप्ताह के सातों दिन अलर्ट मोड में काम करेंगे। पांच दिन अधिकारी और इंजीनियर ऑफिस के कार्य का निष्पादन करेंगे और हफ्ते में दो दिन फिल्ड में उपस्थित रहेंगे, जिससे काम तेज़ी से और बेहतर ढंग से पूरे होंगे। बुडको द्वारा गठित टीमें और निरीक्षण का स्थल 1. डेहरी: सुदर्शन प्रसाद (महाप्रबंधक, यांत्रिक) और विकास कुमार गुप्ता (उप परियोजना निदेशक) 2. जमुई: सरेंद्र कुमार मेहता (महाप्रबंधक) और चित्रा पराशर (उप परियोजना निदेशक) 3. सुपौल: अशोक कुमार (महाप्रबंधक, यांत्रिक) और प्रिया सिंह (उप परियोजना निदेशक) 4. कहलगांव: अशोक कुमार (परियोजना निदेशक) और कुमार अर्पित (उप परियोजना निदेशक) 5. मोतिहारी एवं रक्सौल: निशांत कुमार (परियोजना निदेशक, यांत्रिक) और अनामिका (उप परियोजना निदेशक), प्रफुल कुमार (उप परियोजना निदेशक) निरीक्षण के दौरान टीम द्वारा की जाएगी जांच सुरक्षात्मक व्यवस्था- टीम द्वारा यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जो भी कार्य हो रहे हैं उसमें सुरक्षात्मक व्यवस्था, बैरिकेडिंग आदि अनुरूप है या नहीं। गुणवत्ता- काम और निर्माण सामग्री की गुणवत्ता ठीक है या नहीं। फोटो- जियो-टैग फोटो और योजना का नक्शा। कनेक्शन- नालों का सही कनेक्शन और उसमें कमियां। समस्या एवं समाधान- निर्माण के दौरान कहीं कोई दिक्कत हो तो उसका मौके पर समाधान और समय पर काम पूरा कराने के निर्देश।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *