बरेली। बरेली सिटी यार्ड में समपार संख्या 248/स्पेशल पर अंडरपास (एलएचएस) निर्माण कार्य के कारण पूर्वोत्तर रेलवे ने कई ट्रेनों के संचालन में अस्थायी बदलाव किया है। रेलवे प्रशासन के मुताबिक निर्माण कार्य के चलते कुछ गाड़ियों का शॉर्ट टर्मिनेशन और शॉर्ट ओरिजिनेशन किया जाएगा। यह व्यवस्था 7 मार्च से अप्रैल के अंत तक लागू रहेगी।
बरेली सिटी के बजाय जंक्शन तक ही आएगी ट्रेन
55329 कासगंज–बरेली सिटी सवारी गाड़ी को 7 मार्च से 30 अप्रैल तक बरेली जंक्शन में ही शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। वहीं 55328 बरेली सिटी–कासगंज सवारी गाड़ी 8 मार्च से 1 मई तक बरेली जंक्शन से ही शॉर्ट ओरिजनेट होगी। इसके अलावा 55316/55315 पीलीभीत–बरेली सिटी–पीलीभीत सवारी गाड़ी और 55318/55313 पीलीभीत–बरेली सिटी–लालकुआं सवारी गाड़ी इन दोनों ट्रेनों का संचालन 8 मार्च से 28 अप्रैल तक इज्जतनगर से शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजनेट करके किया जाएगा। वहीं 05402/75303 काशीपुर–बरेली सिटी–पीलीभीत विशेष गाड़ी को भी 8 मार्च से 28 अप्रैल तक इज्जतनगर से शॉर्ट टर्मिनेट और शॉर्ट ओरिजनेट कर चलाया जाएगा।
डेमू गाड़ियों के संचालन में भी बदलाव
75304 पीलीभीत–बरेली सिटी डेमू को 7 मार्च से 28 अप्रैल तक इज्जतनगर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा। जबकि 75301 बरेली सिटी–पीलीभीत डेमू 8 मार्च से 29 अप्रैल तक इज्जतनगर से शॉर्ट ओरिजनेट होगी। इसी तरह 75302 टनकपुर–बरेली सिटी डेमू को 7 मार्च से 28 अप्रैल तक इज्जतनगर में शॉर्ट टर्मिनेट किया जाएगा, जबकि 05401 बरेली सिटी–रामनगर विशेष गाड़ी 8 मार्च से 29 अप्रैल तक इज्जतनगर से शॉर्ट ओरिजनेट होगी।
मेला स्पेशल ट्रेनों पर भी असर
05307 टनकपुर–बरेली सिटी मेला स्पेशल 7 और 23 मार्च तथा 9, 27, 28 और 30 अप्रैल को इज्जतनगर में शॉर्ट टर्मिनेट होगी। वहीं 05308 बरेली सिटी–टनकपुर मेला स्पेशल 8 और 24 मार्च तथा 10, 28, 29 अप्रैल और 1 मई को इज्जतनगर से शॉर्ट ओरिजनेट होकर चलेगी।


