मोतिहारी में सूखे नशा के खिलाफ छापेमारी:कोटवा बाजार में डॉग स्क्वायड के साथ कार्रवाई, 3 लोग हिरासत में

मोतिहारी में सूखे नशा के खिलाफ छापेमारी:कोटवा बाजार में डॉग स्क्वायड के साथ कार्रवाई, 3 लोग हिरासत में

मोतिहारी में होली के बाद भी पुलिस का सूखा नशा विरोधी अभियान जारी है। इसी कड़ी में एएसपी हेमंत सिंह के नेतृत्व में कोटवा थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार में कई दुकानों और गुमटियों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वायड को भी शामिल किया गया था, ताकि नशे से जुड़ी सामग्री का पता लगाया जा सके। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सूखा नशा बेचने के आरोप में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि नशे के स्रोत, आपूर्तिकर्ताओं और खरीददारों के बारे में जानकारी मिल सके। कोटवा बाजार में लंबे समय से सूखा नशा की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने गुप्त सूचना के तहत योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध स्थानों की तलाशी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवा पीढ़ी तेजी से सूखा नशे की ओर आकर्षित हो रही
एएसपी हेमंत सिंह ने बताया कि सूखा नशा के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि बिहार में शराबबंदी के बाद युवा पीढ़ी तेजी से सूखा नशे की ओर आकर्षित हो रही है, जो समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है। इसे रोकने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जिलाधिकारी सौरव जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पूरे जिले में सूखा नशा विरोधी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना और समाज में नशामुक्त वातावरण स्थापित करना है। मोतिहारी में होली के बाद भी पुलिस का सूखा नशा विरोधी अभियान जारी है। इसी कड़ी में एएसपी हेमंत सिंह के नेतृत्व में कोटवा थाना क्षेत्र के कोटवा बाजार में कई दुकानों और गुमटियों पर छापेमारी की गई। इस कार्रवाई में पुलिस टीम के साथ डॉग स्क्वायड को भी शामिल किया गया था, ताकि नशे से जुड़ी सामग्री का पता लगाया जा सके। छापेमारी के दौरान पुलिस ने सूखा नशा बेचने के आरोप में तीन व्यक्तियों को हिरासत में लिया है। पुलिस उनसे गहन पूछताछ कर रही है ताकि नशे के स्रोत, आपूर्तिकर्ताओं और खरीददारों के बारे में जानकारी मिल सके। कोटवा बाजार में लंबे समय से सूखा नशा की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर पुलिस ने गुप्त सूचना के तहत योजनाबद्ध तरीके से यह कार्रवाई की। डॉग स्क्वायड ने संदिग्ध स्थानों की तलाशी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। युवा पीढ़ी तेजी से सूखा नशे की ओर आकर्षित हो रही
एएसपी हेमंत सिंह ने बताया कि सूखा नशा के खिलाफ पुलिस का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने चिंता व्यक्त की कि बिहार में शराबबंदी के बाद युवा पीढ़ी तेजी से सूखा नशे की ओर आकर्षित हो रही है, जो समाज के लिए एक गंभीर चुनौती है। इसे रोकने के लिए पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जिलाधिकारी सौरव जोरवाल और एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर पूरे जिले में सूखा नशा विरोधी विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे की लत से बचाना और समाज में नशामुक्त वातावरण स्थापित करना है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *