सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री ने आज कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन दिए। जनता दरबार में 16 आवेदन हासिल हुए, जबकि 37 लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर उपस्थित हुए। आवेदनों में अधिकांश जमीन, शस्त्र, ट्राईसाइकिल संबंधित मामले थे। डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को तुरंत जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर पारदर्शी निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है। लोगों को योजना का फायदा दिलाने की अपील जनता दरबार आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरल, सुलभ और प्रभावी मंच प्रदान करता है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और लाभुकों को योजनाओं का फायदा निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराया जाए। जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके। सबका सम्मान-जीवन आसान कार्यक्रम के तहत बेगूसराय डीएम श्रीकांत शास्त्री ने आज कार्यालय प्रकोष्ठ में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान अलग-अलग क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन दिए। जनता दरबार में 16 आवेदन हासिल हुए, जबकि 37 लोग अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर उपस्थित हुए। आवेदनों में अधिकांश जमीन, शस्त्र, ट्राईसाइकिल संबंधित मामले थे। डीएम ने सभी आवेदनों को गंभीरतापूर्वक सुनते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को तुरंत जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का समय पर पारदर्शी निष्पादन प्रशासन की प्राथमिकता है। लोगों को योजना का फायदा दिलाने की अपील जनता दरबार आम नागरिकों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए सरल, सुलभ और प्रभावी मंच प्रदान करता है। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी लंबित मामलों की नियमित समीक्षा की जाए और लाभुकों को योजनाओं का फायदा निर्धारित समय सीमा के भीतर उपलब्ध कराया जाए। जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित किया जा सके।


