रास्ता रोक महिला से छेड़छाड़-पति, बेटे और दामाद पर हमला:आगरा के उखर्रा पुलिया का मामला, पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

रास्ता रोक महिला से छेड़छाड़-पति, बेटे और दामाद पर हमला:आगरा के उखर्रा पुलिया का मामला, पुलिस ने 3 लोगों के खिलाफ दर्ज किया केस

आगरा के थाना सदर के उखर्रा क्षेत्र में महिला का रास्ता रोकर कुछ युवकों ने छेड़छाड़ की। महिला को बचाने आए पति, बेटे और दामाद पर युवकों ने डंडे और रॉड से हमला कर दिया। इसमें परिवार के कई लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मुख्य आरोपी अभिषेक गुप्ता सहित 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
उखर्रा पुलिया के पास बाइक सवार युवकों ने एक महिला और उसके परिवार के साथ छेड़छाड़ व मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस हमले में महिला समेत परिवार के कई लोग घायल हो गए। बताया गया है-महिला अपने परिवार के साथ उखर्रा पुलिया क्षेत्र से गुजर रही थी। तभी बाइक सवार कुछ युवक वहां पहुंचे और रास्ता रोककर महिला के साथ छेड़छाड़ करने लगे। महिला के पति और बेटे ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आरोपियों ने डंडों और लोहे की रॉड से महिला के पति और बेटे को बुरी तरह पीटा। शोर-शराबा सुनकर महिला का दामाद बीच-बचाव के लिए पहुंचा, लेकिन आरोपियों ने उस पर भी हमला कर दिया। दामाद के सिर पर रॉड से वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर हमलावरों को वहां से भगाया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला की शिकायत पर थाना सदर में मुख्य आरोपी अभिषेक गुप्ता सहित 3 युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *