हरदा में आश्रम सेवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार:कुटी से हटाने की आशंका में मार डाला था, बैतूल से पकड़ा गया

हरदा में आश्रम सेवक की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार:कुटी से हटाने की आशंका में मार डाला था, बैतूल से पकड़ा गया

हरदा जिले के सिराली थाना क्षेत्र के ग्राम बेड़ियाकला में एक आश्रम सेवक की हत्या कर दी गई। पुलिस ने 24 घंटे के भीतर शुक्रवार को आरोपी को बैतूल से गिरफ्तार कर लिया है। उससे हत्या के कारणों को लेकर पूछताछ की जा रही है। गुरुवार सुबह बेड़ियाकला के पास एक खेत में पहटकला निवासी संतोष पिता लक्ष्मीनारायण पालीवाल (48) का शव मिला। संतोष हनुमान मंदिर के आश्रम में सेवक के रूप में काम करता था। उसके गर्दन और चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। आश्रम में ही रहने वाले नरसिंहपुर जिले के ग्राम कल्याणपुर निवासी रामकुमार गौरव, जो बाबा का रूप धारण किए रहता था, पर हत्या का संदेह था। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया था। छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था
एसपी शशांक ने बताया कि आरोपी रामकुमार और मृतक संतोष पालीवाल दोनों आश्रम में साथ रहते थे। उनके बीच लंबे समय से छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा होता था। आरोपी को आशंका थी कि संतोष उसे आश्रम से हटाना चाहता है। बुधवार रात भांग के नशे में रामकुमार और संतोष के बीच विवाद बढ़ गया। आरोपी रामकुमार ने संतोष की गर्दन को अपने दांतों से काट लिया। जब संतोष बेसुध हो गया, तो आरोपी ने अपने हाथों से उसके दोनों जबड़ों को पकड़कर उखाड़ दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। उसकी तलाश के लिए तीन टीमें गठित की गईं। इन टीमों की मदद से आरोपी को बैतूल के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे आगे की पूछताछ जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *