आगर मालवा में ड्यूटी के बाद मनी “पुलिस की होली”:तीन दिनों तक सुरक्षा व्यवस्था संभालने के बाद एसपी संग डीजे पर झूमे जवान

आगर मालवा में ड्यूटी के बाद मनी “पुलिस की होली”:तीन दिनों तक सुरक्षा व्यवस्था संभालने के बाद एसपी संग डीजे पर झूमे जवान

आगर मालवा जिले में होली पर्व पर तीन दिनों तक लगातार कानून-व्यवस्था संभालने के बाद शुक्रवार को पुलिसकर्मियों ने पुलिस लाइन में ‘पुलिस की होली’ मनाई। इस दौरान एसपी विनोद कुमार सिंह सहित जिले के तमाम वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उत्साह के साथ रंगों के उत्सव में शामिल हुए। डीजे की धुन और फायर ब्रिगेड की बौछारों के बीच नृत्य पुलिस लाइन में आयोजित इस समारोह में डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी जमकर थिरके। उत्साह बढ़ाने के लिए फायर ब्रिगेड के माध्यम से पानी की बौछारें की गईं। एसपी विनोद कुमार सिंह भी अपने अधीनस्थों के साथ नृत्य करते नजर आए। पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर पर्व की बधाई दी। एसपी ने जवानों की कर्तव्यनिष्ठा को सराहा समारोह को संबोधित करते हुए एसपी विनोद कुमार सिंह ने कहा कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में तीन दिनों तक शांति व्यवस्था बनाए रखना सराहनीय है। उन्होंने जवानों के समर्पण की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह आयोजन कठिन ड्यूटी के बाद तनाव कम करने और आपसी भाईचारे को बढ़ाने का एक माध्यम है। अधिकारियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रविन्द्र कुमार बोयट और एसडीओपी मोतीलाल कुशवाहा सहित अन्य अधिकारियों ने गीतों की प्रस्तुति दी। इस दौरान एसपी ने भोपाल में आयोजित आईपीएस समिट के अपने चर्चित ‘ऋषि दुर्वासा और अघोरी’ संवाद भी सुनाए, जिसे मौजूद जवानों ने खूब सराहा। 100 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद होली मिलन समारोह में महिला थाना प्रभारी केसर सिंह राजपूत, कोतवाली थाना प्रभारी शशि उपाध्याय और जिले के सभी थानों के प्रभारी शामिल हुए। पुलिस अधीक्षक कार्यालय और पुलिस लाइन के 100 से अधिक कर्मचारियों ने इस आयोजन में सहभागिता कर पर्व का आनंद लिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *