India vs New Zealand, Final, T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में भारत ने इंग्लैंड को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ भारत चौथी बार टी20 वर्ल्ड कप के फ़ाइनल में पहुंच गया है। खिताबी मुकाबले में भारत की भिड़ंत 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड से होगी।
अभिषेक और वरुण दोनों फ्लॉप
इस फ़ाइनल मुक़ाबले से पहले भारत के दो खिलाड़ी टीम मैनेजमेंट का सरदर्द बने हुए हैं। टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में दुनिया के नंबर-1 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और दुनिया के नंबर-1 टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती दोनों का प्रदर्शन अबतक बेहद साधारण रहा है। सुपर 8 में दोनों खिलाड़ी पूरी तरह से फ्लॉप साबित हुए हैं।
वरुण चक्रवर्ती की जमकर धुनाई हुई
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में वरुण चक्रवर्ती की जमकर धुनाई हुई। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 64 रन लुटाये। कभी अपनी मिस्ट्री से बल्लेबाजों की नाक में दम कर देने वाले चक्रवर्ती ने पूरे स्पेल में सिर्फ चार डॉट गेंद डाल फेंकी। जैकब बेथल ने उनकी जमकर कुटाई की। वरुण को चार ओवर में 4 छक्के और 7 चौके पड़े। यह टी20 विश्व कप इतिहास में भारत की तरफ से सबसे महंगा स्पेल था।
वरुण चक्रवर्ती सुपर 8 में सुपर फ्लॉप
वरुण के लिए सुपर 8 एक बुरे सपने जैसा रहा है। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 64 रन देकर एक विकेट लिया। वहीं वेस्ट इंडीज के खिलाफ 40 रन देकर एक, जिम्बाब्वे के खिलाफ 35 रन देकर एक और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 47 रन देकर एक विकेट लिए हैं।
कुलदीप यादव को मिल सकता है मौका
वरुण सुपर 8 के सभी मैचों में महंगे साबित हुए हैं। उन्होंने 16 ओवर डाले और 11.62 की इकोनॉमी से 186 रन खर्च किए हैं। सुपर-8 स्टेज से 10 से ज्यादा ओवर डालने वाले स्पिन गेंदबाजों में वरुण की इकोनॉमी सबसे खराब है। ऐसे में फ़ाइनल मुक़ाबले में उनकी जगह कुलदीप यादव को मौका दिया जा सकता है।ई हुई


