नूंह में ज्वेलर्स लूट केस में 5वां आरोपी गिरफ्तार:पुलिस की टीम ने बदायूं से पकड़ा; जेवर बरामदगी का प्रयास

नूंह में ज्वेलर्स लूट केस में 5वां आरोपी गिरफ्तार:पुलिस की टीम ने बदायूं से पकड़ा; जेवर बरामदगी का प्रयास

नूंह जिले के पिनगवां कस्बे में पिछले साल नवंबर में हुई ज्वेलर्स लूट के मामले में पुलिस ने पांचवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले के कादर धनुपुरा के राजेश उर्फ पड्डा पुत्र मदन के रूप में हुई है। मामले में अब तक कुल पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। आरोपी को गुरुवार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी। रिमांड के दौरान उससे वारदात से जुड़े अन्य पहलुओं पर पूछताछ की जाएगी। पुलिस घटना स्थल की निशानदेही कराने और लूटे गए सोने-चांदी के आभूषणों की बरामदगी का प्रयास करेगी। विभिन्न राज्यों से आरोपी गिरफ्तार यह वारदात पिछले साल 27 नवंबर की रात पिनगवां कस्बे में हुई थी। बदमाशों ने हथियारों के बल पर एक ज्वेलर्स की दुकान में घुसकर करोड़ों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण लूटे थे। मामले में पुलिस पहले ही चार मुख्य आरोपियों को विभिन्न राज्यों से गिरफ्तार कर चुकी है। उनसे पूछताछ के दौरान 20 किलो से ज्यादा चांदी, अवैध हथियार और नकदी बरामद की गई थी। कोर्ट से रिमांड पर लेगी पुलिस राजेश की गिरफ्तारी से जांच में नई जानकारी मिलने की उम्मीद है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में कुछ अन्य आरोपी अभी भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस लूटे गए शेष आभूषणों की बरामदगी के लिए भी कार्रवाई कर रही है। जांच आगे बढ़ने पर मामले में और खुलासे होने की संभावना है। पुलिस की टीम आरोपी को कोर्ट से रिमांड पर लेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *