अमेरिका (United States Of America) और इज़रायल (Israel) की तरफ से ईरान (Iran) पर ताबड़तोड़ हमले किए जा रहे हैं। इस युद्ध का आज सातवां दिन है और इस वजह से मिडिल ईस्ट (Middle East) में हाहाकार मचा हुआ है। अमेरिका और इज़रायल को जवाब देने के लिए ईरान भी इज़रायल और अन्य कई मिडिल ईस्ट देशों पर हवाई हमले कर रहा है। हालांकि ईरान के मुकाबले अमेरिका और इज़रायल की तरफ से ज़्यादा हमले किए जा रहे हैं जिससे अब अमेरिकी सेना के पास हथियार कम पड़ गए हैं।
कांग्रेस से पैसे मांगेगा पेंटागन
ईरान पर लगातार हमले करने की वजह से अमेरिकी सेना के पास हथियारों की कमी हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पहले ही कह चुके हैं कि यह युद्ध करीब एक महीने चल सकता है। ऐसे में अगर अमेरिकी सेना इस युद्ध को जारी रखना चाहती है, तो उसे और ज़्यादा हथियारों की ज़रूरत पड़ेगी। हथियारों की इस कमी को पूरा करने के लिए पेंटागन (Pentagon), जिसे अमेरिकी युद्ध/रक्षा विभाग भी कहते हैं, जल्द ही कांग्रेस (Congress) से अतिरिक्त पैसे मांगने की तैयारी कर रहा है।
50 बिलियन डॉलर की हो सकती है मांग
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पेंटागन की तरफ से कांग्रेस से 50 बिलियन डॉलर की मांग की जा सकती है। इस धनराशि का इस्तेमाल युद्ध के लिए महंगे हथियारों की खरीद के लिए किया जा सकता है। ट्रंप प्रशासन रक्षा कंपनियों के साथ मीटिंग करके उन्हें हथियारों के उत्पादन को तेज़ करने के लिए कह रहा है।


