दुकानों को बचाने आज सड़कों पर उतरेंगे सेंट्रल मार्केट व्यापारी:मेरठ में जिला अधिकारी को देंगे ज्ञापन_ महिलाएं बोली ध्वस्तीकरण से पहले करेंगे आत्मदाह

दुकानों को बचाने आज सड़कों पर उतरेंगे सेंट्रल मार्केट व्यापारी:मेरठ में जिला अधिकारी को देंगे ज्ञापन_ महिलाएं बोली ध्वस्तीकरण से पहले करेंगे आत्मदाह

मेरठ में सेंट्रल मार्केट में ध्वस्तीकरण की कारवाई के विरोध में आज मार्केट के व्यापारी महिलाओं के साथ प्रदर्शन करेंगे । इस क्रम में वह पहले मार्केट में इक्कठा होकर एक ज्ञापन जिला अधिकारी को सौंपेंगे इसके बाद मार्केट में ही प्रदर्शन करेंगे ।
महिलाओं की गुरुवार को हुई बैठक में उन्होंने आवास विकास को चेतावनी दी है कि यदि उनके प्रतिष्ठानों पर बुलडोजर चलता है तो हम उसके सामने आत्मदाह कर लेंगे जिसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी।
नहीं निकला कोई समाधान व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों को बचाने के लिए हर तरीके से कोशिश कर चुके है लेकिन कोई समाधान नहीं निकला है। जनप्रतिनिधियों से लेकर भगवान तक हर जगह राहत के लिए गुहार लगाने के बाद भी उनकी परेशानी कम नहीं हुई है।
न्यायालय के आदेश पर होगी कार्रवाई आवास विकास के अधिकारियों का कहना है कि ध्वस्तीकरण की कारवाई आवास विकास के आदेश के अनुसार ही की जाएगी । इसको लेकर रूप रेखा तैयार की जा रही है। बुलडोजर भी मंगाने के लिए तारीख तय हो गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *