कोटा शहर में बिजली की लाइनों के मेंटेनेंस कार्य के चलते आज सुबह से दोपहर तक कई इलाकों में निर्धारित समय तक बिजली कटौती रहेगी। निजी बिजली कंपनी की ओर से यह शटडाउन लिया गया है ताकि लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों का रखरखाव किया जा सके। इस दौरान तकनीकी टीमों द्वारा वायरिंग, पोल और फीडर की जांच का कार्य किया जा रहा है। कंपनी ने नागरिकों से अपील की है कि वे आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और सहयोग बनाए रखें। मेंटेनेंस पूरा होते ही प्रभावित क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सामान्य कर दी जाएगी। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक: मैन रोड गुमानपुरा, वल्लभ बाड़ी, जैन दिवाकर, न्यू कॉलोनी, कांग्रेस कार्यालय के पास, रिलायंस ज्वेलर, काका कॉम्प्लेकस इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 3:30 बजे से शाम 5 बजे तक: तलवंडी सेक्टर ए और बी, सेक्टर 2 और 4 इलाकों की डेढ़ घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 12:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक: न्यू कॉलोनी, पूनम टेंट हाउस के पास, मां कलेक्शन के पास 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 9:30 बजे से दोपहर 1 बजे तक: पार्श्वनाथ सिटी एक्सटेंशन और पार्श्वनाथ सिटी इलाकों की साढे तीन घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11:30 से दोपहर 3:30 बजे तक: लंका कॉलोनी नयापुरा, सामुदायिक भवन के पास, कायन हाउस इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक: रबर फैक्ट्री, जैन मंदिर रोड, बाल मंदिर स्कूल रोड इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक: गुरुद्वारा रोड, हाट रोड इलाकों के चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक: विज्ञान नगर सेक्टर 3 और 4, माहेश्वरी समाज, ईएसआई अस्पताल के आसपास, छत्रपुरा, संजय गांधी नगर इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक: सुमन कॉलोनी, खटीकों का चौराहा, सैमसन घाट, लक्ष्मी देवी विद्या भवन, ज्ञान सरोवर, श्याम बिहारी कॉलोनी, धन धन सतगुरू आश्रम, शिवम एन्क्लेव, ज्ञान सरोवर प्रथम, सत्यम एन्क्लेव, पाटन रोड, कृष्णा स्कूल के पास, गिरधरपुरा, श्रेष्ठ विहार इलाकों की 3 घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक: महात्मा फुले भवन, गोबरिया बावड़ी, महावीर नगर प्रथम इलाकों की चार घंटे बिजली कटौती की जाएगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक: तलवंडी सेक्टर ए, विज्ञान नगर सेक्टर 1 और 2 इलाकों की 4 घंटे बिजली कटौती की जाएगी।


