मॉडल टाउन में अवैध सीवरेज कनेक्शन काटे, जुर्माना वसूला

मॉडल टाउन में अवैध सीवरेज कनेक्शन काटे, जुर्माना वसूला

भास्कर न्यूज | जालंधर निगम ने बकाया टैक्स वसूली और अवैध कनेक्शन के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। मेयर वनीत धीर और कमिश्नर संदीप ऋषि के निर्देश पर जोन-6 में कार्रवाई की गई। निगम ने मॉडल टाउन जोन-6 में सीवरेज और पानी के पुराने बिल के एवज में 1,35,000 रुपए की नकद वसूली की गई। इस मौके पर जिन संपत्तियों के मालिकों ने लंबे समय से बकाया राशि जमा नहीं की थी, उनके पानी और सीवरेज के कनेक्शन काट दिए गए। चेकिंग के दौरान 4 ऐसे कनेक्शन पाए गए, जो बिना अनुमति के गैर-कानूनी रूप से चल रहे थे, जिन्हें मौके पर ही काट दिया गया। यह कार्रवाई एस्टेट आफिसर-कम-चीफ टैक्स कलेक्टर अश्वनी गिल और सुपरिंटेंडेंट हरप्रीत वाली की देखरेख में हुई। निगम ने लोगों से अपील कि वे अपने पानी और सीवरेज के सभी बकाया बिल समय पर जमा करवाएं। विभाग ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी डिफॉल्टर्स और अवैध कनेक्शन धारकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *