मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र में 2 मार्च की शाम युवक की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर 2 आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। घटना 2 मार्च 2026 की शाम की है। मृतक की पत्नी फुलो देवी ने बोचहां थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 62/26) दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गांव के ही चंद्रशेखर साह और सूरज कुमार उनके पति को घर से बुलाकर ले गए थे। सुनसान बगीचे में ले जाकर गोली मारी आरोपियों ने मृतक युवक को पास के एक सुनसान बगीचे में ले जाकर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद, आरोपी खुद ही घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, ताकि उन पर किसी को शक न हो। हालांकि, इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। मामले की गंभीरता और इलाके में तनाव को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने डीएसपी पूर्वी अलय वत्स के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में बोचहां थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों (FSL और तकनीकी सेल) और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच की। 4 मार्च 2026 को पुलिस ने दबिश देकर चंद्रशेखर साह और सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आपराधिक इतिहास को खंगाल रही पुलिस डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि हत्या के अलावा अवैध हथियार रखने के मामले में इन पर अलग से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस अब इन बदमाशों के पुराने आपराधिक इतिहास (Criminal History) को खंगाल रही है, ताकि इनके अन्य कनेक्शन का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई और सफल उद्भेदन की सराहना की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया होली को लेकर पिकनिक मना रहे थे, इस दौरान पिस्टल दिखाने के क्रम में टिगर दब गया और गोली चल गई जिससे वह घायल हो गया था। इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मुजफ्फरपुर के बोचहां थाना क्षेत्र में 2 मार्च की शाम युवक की हत्या हुई थी। इस मामले में पुलिस ने 48 घंटे के भीतर 2 आरोपी को अरेस्ट कर लिया है। इनकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया है। घटना 2 मार्च 2026 की शाम की है। मृतक की पत्नी फुलो देवी ने बोचहां थाना में प्राथमिकी (कांड संख्या 62/26) दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि गांव के ही चंद्रशेखर साह और सूरज कुमार उनके पति को घर से बुलाकर ले गए थे। सुनसान बगीचे में ले जाकर गोली मारी आरोपियों ने मृतक युवक को पास के एक सुनसान बगीचे में ले जाकर गोली मार दी। घटना को अंजाम देने के बाद, आरोपी खुद ही घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे थे, ताकि उन पर किसी को शक न हो। हालांकि, इलाज के दौरान घायल की मौत हो गई। मामले की गंभीरता और इलाके में तनाव को देखते हुए एसएसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने डीएसपी पूर्वी अलय वत्स के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया। इस टीम में बोचहां थानाध्यक्ष सहित कई पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस ने वैज्ञानिक साक्ष्यों (FSL और तकनीकी सेल) और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच की। 4 मार्च 2026 को पुलिस ने दबिश देकर चंद्रशेखर साह और सूरज कुमार को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ के दौरान दोनों बदमाशों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई एक देसी पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आपराधिक इतिहास को खंगाल रही पुलिस डीएसपी पूर्वी अलय वत्स ने बताया कि हत्या के अलावा अवैध हथियार रखने के मामले में इन पर अलग से प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। पुलिस अब इन बदमाशों के पुराने आपराधिक इतिहास (Criminal History) को खंगाल रही है, ताकि इनके अन्य कनेक्शन का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई और सफल उद्भेदन की सराहना की है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया होली को लेकर पिकनिक मना रहे थे, इस दौरान पिस्टल दिखाने के क्रम में टिगर दब गया और गोली चल गई जिससे वह घायल हो गया था। इलाज के लिए ले जाया गया। इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई।


