गयाजी के गांव में जंगल से भटक कर पहुंचा हिरण:ग्रामीणों ने सुरक्षित पकड़ा, वन विभाग को सौंपा

गयाजी के गांव में जंगल से भटक कर पहुंचा हिरण:ग्रामीणों ने सुरक्षित पकड़ा, वन विभाग को सौंपा

गया के आमस प्रखंड स्थित बेल बिगहा गांव में आज एक हिरण जंगल से भटककर गांव में आ गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे सुरक्षित पकड़ लिया और वन विभाग को सौंप दिया। सुबह गांव के पास अचानक हिरण दिखाई देने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने उसे खदेड़ने की कोशिश की, जिससे हिरण घबराकर इधर-उधर भागने लगा। इस दौरान गांव के उमेश यादव, नीतीश यादव, अरविंद भुईयां और रंजन कुमार सहित कुछ जिम्मेदार ग्रामीणों ने स्थिति संभाली। उन्होंने हिरण को सुरक्षित पकड़ा और भीड़ से दूर एक सुरक्षित स्थान पर रखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सुरक्षित तरीके से वन विभाग के अधिकारियों को सौंपा सूचना मिलते ही गया वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के एसआई गौरी शंकर कुमार अपनी टीम के साथ बेल बिगहा गांव पहुंचे और हिरण की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने हिरण को सुरक्षित तरीके से वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। एसआई गौरी शंकर कुमार ने बताया कि हिरण संभवतः रास्ता भटककर गांव आ गया था। उन्होंने पुष्टि की कि हिरण पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है, उसे कोई चोट नहीं लगी है। प्राथमिक जांच के बाद हिरण को जल्द ही डोभी राष्ट्रीय उद्यान के सुरक्षित क्षेत्र में वापस जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है। सर्तकता से बची जान इस घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों की जागरूकता और सहयोग की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि यदि कहीं जंगली जानवर गांव में भटककर आ जाएं तो लोगों को घबराने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए। ग्रामीणों की सतर्कता और समझदारी से एक जंगली जीव की जान बच गई। गया के आमस प्रखंड स्थित बेल बिगहा गांव में आज एक हिरण जंगल से भटककर गांव में आ गया। ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए उसे सुरक्षित पकड़ लिया और वन विभाग को सौंप दिया। सुबह गांव के पास अचानक हिरण दिखाई देने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने उसे खदेड़ने की कोशिश की, जिससे हिरण घबराकर इधर-उधर भागने लगा। इस दौरान गांव के उमेश यादव, नीतीश यादव, अरविंद भुईयां और रंजन कुमार सहित कुछ जिम्मेदार ग्रामीणों ने स्थिति संभाली। उन्होंने हिरण को सुरक्षित पकड़ा और भीड़ से दूर एक सुरक्षित स्थान पर रखा। इसके बाद उन्होंने तुरंत वन विभाग को सूचना दी। सुरक्षित तरीके से वन विभाग के अधिकारियों को सौंपा सूचना मिलते ही गया वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के एसआई गौरी शंकर कुमार अपनी टीम के साथ बेल बिगहा गांव पहुंचे और हिरण की स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों ने हिरण को सुरक्षित तरीके से वन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया। एसआई गौरी शंकर कुमार ने बताया कि हिरण संभवतः रास्ता भटककर गांव आ गया था। उन्होंने पुष्टि की कि हिरण पूरी तरह सुरक्षित और स्वस्थ है, उसे कोई चोट नहीं लगी है। प्राथमिक जांच के बाद हिरण को जल्द ही डोभी राष्ट्रीय उद्यान के सुरक्षित क्षेत्र में वापस जंगल में छोड़ने की तैयारी की जा रही है। सर्तकता से बची जान इस घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों की जागरूकता और सहयोग की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि यदि कहीं जंगली जानवर गांव में भटककर आ जाएं तो लोगों को घबराने या उन्हें नुकसान पहुंचाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए। ग्रामीणों की सतर्कता और समझदारी से एक जंगली जीव की जान बच गई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *