गोपालगंज में पोखरे में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत:होली के बाद नहाने गए थे, दोनों छात्र थे, हमेशा साथ रहते थे

गोपालगंज में पोखरे में डूबने से चाचा-भतीजे की मौत:होली के बाद नहाने गए थे, दोनों छात्र थे, हमेशा साथ रहते थे

गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र के फतेपुर गांव में एक पोखरे में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। ये दोनों आपस में चाचा-भतीजा थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान फतेपुर गांव निवासी मंशी राय के 12 वर्षीय बेटे गुलशन कुमार और प्रमोद राय के 14 वर्षीय बेटे आकाश कुमार के रूप में हुई है। गुलशन पांचवीं कक्षा का छात्र था, जबकि आकाश छठी कक्षा में पढ़ता था। दोनों गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय आकाश कुमार अपने 12 वर्षीय भतीजे गुलशन कुमार के साथ होली खेलने के बाद पोखरे में नहाने गया था। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई
अगले दिन भी उनकी खोजबीन जारी रही। परिजनों ने घर से लगभग 400 मीटर दूर स्थित पोखरे के पास तलाश की। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पोखरे से दोनों के शव बरामद किए गए। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम छा गया। चाचा-भतीजे के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई। परिजनों ने बताया कि गुलशन तीन भाइयों में मंझला था, जबकि आकाश दो भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों के पिता किसान हैं। चाचा और भतीजे के बीच गहरा प्रेम था और वे हमेशा एक साथ रहते थे। गोपालगंज जिले के महमदपुर थाना क्षेत्र के फतेपुर गांव में एक पोखरे में डूबने से दो छात्रों की मौत हो गई। ये दोनों आपस में चाचा-भतीजा थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतकों की पहचान फतेपुर गांव निवासी मंशी राय के 12 वर्षीय बेटे गुलशन कुमार और प्रमोद राय के 14 वर्षीय बेटे आकाश कुमार के रूप में हुई है। गुलशन पांचवीं कक्षा का छात्र था, जबकि आकाश छठी कक्षा में पढ़ता था। दोनों गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ते थे। जानकारी के अनुसार, 14 वर्षीय आकाश कुमार अपने 12 वर्षीय भतीजे गुलशन कुमार के साथ होली खेलने के बाद पोखरे में नहाने गया था। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उनकी तलाश शुरू की। पूरे इलाके में सनसनी फैल गई
अगले दिन भी उनकी खोजबीन जारी रही। परिजनों ने घर से लगभग 400 मीटर दूर स्थित पोखरे के पास तलाश की। स्थानीय गोताखोरों की मदद से पोखरे से दोनों के शव बरामद किए गए। शव मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में मातम छा गया। चाचा-भतीजे के शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉडल अस्पताल भेजा और आगे की कार्रवाई में जुट गई। परिजनों ने बताया कि गुलशन तीन भाइयों में मंझला था, जबकि आकाश दो भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों के पिता किसान हैं। चाचा और भतीजे के बीच गहरा प्रेम था और वे हमेशा एक साथ रहते थे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *