पोती की शादी से पहले दादा की मौत:बेगूसराय में रेलवे ट्रैक के पास मिला बुजुर्ग का शव, जमीन के झगड़े में हत्या की आशंका

पोती की शादी से पहले दादा की मौत:बेगूसराय में रेलवे ट्रैक के पास मिला बुजुर्ग का शव, जमीन के झगड़े में हत्या की आशंका

बेगूसराय के बरौनी-बछवाड़ा रेलखंड पर तेघड़ा स्टेशन से आगे तेयाय ओपी क्षेत्र में रेलवे गुमटी संख्या 17 और 18 के बीच आज एक वृद्ध का शव मिला है। मृतक की पहचान दादपुर गांव के रहने वाले स्व. अनूप चौधरी के बेटे जगदीश चौधरी (72) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि घर में उत्सव का माहौल था। जगदीश चौधरी की पोती की शादी आने वाले 9 मार्च को होनी तय थी। घर के लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। चर्चा है कि वृद्ध बुधवार की रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गए थे‌। सुबह में घर में नहीं मिलने पर खोजबीन शुरू किया गया, तो जगदीश चौधरी का शव घर से दूर रेलवे ट्रैक के पास पाया गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला दुर्घटना कम और हत्या अधिक प्रतीत हो रहा है। जिसका खुलासा पुलिस जांच में होगा। जमीन विवाद में हत्या की आशंका परिजन इस मामले में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बता रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार हाल ही में उनके बेटे ने एक जमीन बेची थी। इस जमीन के पैसों और बंटवारे को लेकर पिछले कुछ दिनों से परिवार में कलह और विवाद की स्थिति बनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के कारण घटना हुआ हो सकता है। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार, इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव एवं तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती ने घटनास्थल की जांच की। ओपी प्रभारी निकिता भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। FSL की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से सभी पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। मानवीय और तकनीकी अनुसंधान कर पता लगाया जा रहा है कि जगदीश चौधरी खुद वहां गए या उन्हें ले जाया गया। जमीन बेचने के बाद मिले पैसों का विवाद कितना गहरा था। सिर पर लगी चोट किसी कुंद हथियार की है या ट्रेन की टक्कर की। बेगूसराय के बरौनी-बछवाड़ा रेलखंड पर तेघड़ा स्टेशन से आगे तेयाय ओपी क्षेत्र में रेलवे गुमटी संख्या 17 और 18 के बीच आज एक वृद्ध का शव मिला है। मृतक की पहचान दादपुर गांव के रहने वाले स्व. अनूप चौधरी के बेटे जगदीश चौधरी (72) के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि घर में उत्सव का माहौल था। जगदीश चौधरी की पोती की शादी आने वाले 9 मार्च को होनी तय थी। घर के लोग शादी की तैयारियों में व्यस्त थे, लेकिन इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। चर्चा है कि वृद्ध बुधवार की रात को खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गए थे‌। सुबह में घर में नहीं मिलने पर खोजबीन शुरू किया गया, तो जगदीश चौधरी का शव घर से दूर रेलवे ट्रैक के पास पाया गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार मृतक के सिर पर गहरे चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला दुर्घटना कम और हत्या अधिक प्रतीत हो रहा है। जिसका खुलासा पुलिस जांच में होगा। जमीन विवाद में हत्या की आशंका परिजन इस मामले में स्पष्ट रूप से कुछ भी नहीं बता रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार हाल ही में उनके बेटे ने एक जमीन बेची थी। इस जमीन के पैसों और बंटवारे को लेकर पिछले कुछ दिनों से परिवार में कलह और विवाद की स्थिति बनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के कारण घटना हुआ हो सकता है। घटना की सूचना मिलते ही तेघड़ा डीएसपी कृष्ण कुमार, इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव एवं तेयाय ओपी प्रभारी कुमारी निकिता भारती ने घटनास्थल की जांच की। ओपी प्रभारी निकिता भारती ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध लग रहा है। FSL की टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से सभी पहलुओं पर पूछताछ कर रही है। मानवीय और तकनीकी अनुसंधान कर पता लगाया जा रहा है कि जगदीश चौधरी खुद वहां गए या उन्हें ले जाया गया। जमीन बेचने के बाद मिले पैसों का विवाद कितना गहरा था। सिर पर लगी चोट किसी कुंद हथियार की है या ट्रेन की टक्कर की।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *