शेखपुरा में जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े:CRPF जवान और पूर्व मुखिया समेत 8 लोग घायल, लाठी-डंडे चले

शेखपुरा में जमीन विवाद में दो पक्ष भिड़े:CRPF जवान और पूर्व मुखिया समेत 8 लोग घायल, लाठी-डंडे चले

शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक सीआरपीएफ जवान और एक पूर्व मुखिया शामिल हैं। सभी घायलों को डायल 112 की पुलिस टीम ने शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में एक पक्ष से सीआरपीएफ जवान संजीत कुमार, उनकी पत्नी रीना देवी, भाई मुकेश राउत और उनकी पत्नी सोनी देवी शामिल हैं। संजीत कुमार जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं और फिलहाल छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। दूसरे पक्ष से नंदू प्रसाद, उनकी पत्नी और कसार पंचायत की पूर्व मुखिया निर्मला देवी, तथा उनके दो पुत्र निशांत कुमार और नवीन कुमार घायल हुए हैं। नंदू प्रसाद की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल नंदू प्रसाद, सीआरपीएफ जवान संजीत कुमार के रिश्ते में चाचा लगते हैं। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमीन हड़पने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बताया गया कि विवाद पहले कहासुनी से शुरू हुआ और देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। घटना के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा स्थानीय कसार थाना में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल सीआरपीएफ जवान संजीत कुमार ने बताया कि विवाद 45 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। वहीं, दूसरे पक्ष के नंदू प्रसाद का कहना है कि जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है और उनकी जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही थी, जिसका विरोध करने पर यह घटना हुई। शेखपुरा जिले के अरियरी प्रखंड अंतर्गत धर्मपुर गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में कुल आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक सीआरपीएफ जवान और एक पूर्व मुखिया शामिल हैं। सभी घायलों को डायल 112 की पुलिस टीम ने शेखपुरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में एक पक्ष से सीआरपीएफ जवान संजीत कुमार, उनकी पत्नी रीना देवी, भाई मुकेश राउत और उनकी पत्नी सोनी देवी शामिल हैं। संजीत कुमार जम्मू-कश्मीर में तैनात हैं और फिलहाल छुट्टी पर अपने घर आए हुए थे। दूसरे पक्ष से नंदू प्रसाद, उनकी पत्नी और कसार पंचायत की पूर्व मुखिया निर्मला देवी, तथा उनके दो पुत्र निशांत कुमार और नवीन कुमार घायल हुए हैं। नंदू प्रसाद की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायल नंदू प्रसाद, सीआरपीएफ जवान संजीत कुमार के रिश्ते में चाचा लगते हैं। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर जमीन हड़पने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। बताया गया कि विवाद पहले कहासुनी से शुरू हुआ और देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडे चले। घटना के संबंध में अभी तक किसी भी पक्ष द्वारा स्थानीय कसार थाना में लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। कसार थाना अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घायल सीआरपीएफ जवान संजीत कुमार ने बताया कि विवाद 45 हजार रुपये के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ था, जो बाद में मारपीट में बदल गया। वहीं, दूसरे पक्ष के नंदू प्रसाद का कहना है कि जमीन को लेकर पुराना विवाद चल रहा है और उनकी जमीन हड़पने की कोशिश की जा रही थी, जिसका विरोध करने पर यह घटना हुई।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *