गयाजी में बीच बचाव करने गए बुजुर्ग की मौत:भतीजे ने चाचा पर हमला किया था; जन्मदिन की पार्टी में हुआ था झगड़ा

गयाजी में बीच बचाव करने गए बुजुर्ग की मौत:भतीजे ने चाचा पर हमला किया था; जन्मदिन की पार्टी में हुआ था झगड़ा

होली की मस्ती के बीच गयाजी में एक युवक ने अपने ही चाचा पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे गांव के एक बुजुर्ग इसकी चपेट में आ गए। गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। मामला बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कुरमावा गांव का है। होली की रात करीब 10 बजे गांव के राजेंद्र प्रसाद के घर जन्म दिन की पार्टी चल रही थी। होली का माहौल था। गांव के कई लोग वहां जुटे थे। आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में धुत एक युवक अचानक गाली-गलौज करने लगा और एक लड़के के साथ भिड़ गया। मारपीट शुरू कर दी। चंदन कुमार उर्फ कैला और सुबेश कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ता देख गांव के ही गुलाबचंद प्रसाद (70), पिता स्व. जगदीश प्रसाद, दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान आरोपी चंदन कुमार उर्फ कैला अपने घर की छत पर चढ़ गया और वहां से नीचे खड़े लोगों पर ईंट-पत्थर मारने लगा। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ईंट-पत्थर की चपेट में आकर गुलाबचंद प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना में गांव के ही प्रमोद प्रसाद (40) भी घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी चंदन कुमार उर्फ कैला और उसके परिवार के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पूरे कुरमावा गांव में शोक और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलाबचंद प्रसाद गांव के बेहद शांत और सामाजिक व्यक्ति थे। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। होली के दिन विवाद शांत कराने गए और अपनी जान गंवा बैठे। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद रात में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों में नाराजगी है। थाना अध्यक्ष बोले- झगड़े को सुलझाने गए थे बुजुर्ग बाराचट्टी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने बताया कि कुरमावा गांव में जन्मदिन पार्टी के दौरान दो युवकों के बीच विवाद हुआ था। उसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे गुलाबचंद प्रसाद घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल को चिन्हित कर बैरिकेडिंग करते हुए सील कर दिया गया है ताकि वहां से ठोस साक्ष्य जुटाए जा सकें। थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से अब तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि घटना के समय लोग स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे थे, जिससे पुलिस को पूरी जानकारी जुटाने में समय लगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही माहौल और भी गमगीन हो गया। होली की मस्ती के बीच गयाजी में एक युवक ने अपने ही चाचा पर ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे गांव के एक बुजुर्ग इसकी चपेट में आ गए। गंभीर चोट लगने के बाद इलाज के लिए पटना ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव और आक्रोश का माहौल है। मामला बाराचट्टी थाना क्षेत्र के कुरमावा गांव का है। होली की रात करीब 10 बजे गांव के राजेंद्र प्रसाद के घर जन्म दिन की पार्टी चल रही थी। होली का माहौल था। गांव के कई लोग वहां जुटे थे। आरोप है कि इसी दौरान शराब के नशे में धुत एक युवक अचानक गाली-गलौज करने लगा और एक लड़के के साथ भिड़ गया। मारपीट शुरू कर दी। चंदन कुमार उर्फ कैला और सुबेश कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। कहासुनी धीरे-धीरे मारपीट में बदल गई। विवाद बढ़ता देख गांव के ही गुलाबचंद प्रसाद (70), पिता स्व. जगदीश प्रसाद, दोनों पक्षों को शांत कराने के लिए बीच-बचाव करने पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक इसी दौरान आरोपी चंदन कुमार उर्फ कैला अपने घर की छत पर चढ़ गया और वहां से नीचे खड़े लोगों पर ईंट-पत्थर मारने लगा। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ईंट-पत्थर की चपेट में आकर गुलाबचंद प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने पटना रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार पटना ले जाने के दौरान रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना में गांव के ही प्रमोद प्रसाद (40) भी घायल हो गए हैं। उनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद आरोपी चंदन कुमार उर्फ कैला और उसके परिवार के लोग घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है। घटना के बाद पूरे कुरमावा गांव में शोक और गुस्से का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि गुलाबचंद प्रसाद गांव के बेहद शांत और सामाजिक व्यक्ति थे। उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। होली के दिन विवाद शांत कराने गए और अपनी जान गंवा बैठे। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद रात में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए कोई ठोस कार्रवाई नहीं की, जिससे लोगों में नाराजगी है। थाना अध्यक्ष बोले- झगड़े को सुलझाने गए थे बुजुर्ग बाराचट्टी थाना अध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने बताया कि कुरमावा गांव में जन्मदिन पार्टी के दौरान दो युवकों के बीच विवाद हुआ था। उसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे गुलाबचंद प्रसाद घायल हो गए थे, जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई थी। घटनास्थल को चिन्हित कर बैरिकेडिंग करते हुए सील कर दिया गया है ताकि वहां से ठोस साक्ष्य जुटाए जा सकें। थानाध्यक्ष ने कहा कि पीड़ित परिवार की ओर से अब तक लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर घटना में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया जाएगा। ग्रामीणों की ओर से लगाए गए आरोपों पर उन्होंने कहा कि घटना के समय लोग स्पष्ट जानकारी नहीं दे रहे थे, जिससे पुलिस को पूरी जानकारी जुटाने में समय लगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही माहौल और भी गमगीन हो गया।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *