टॉक्सिक नहीं ‘धुरंधर 2’ से लोहा लेगी साउथ की ये बड़ी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह से होगी टक्कर

टॉक्सिक नहीं ‘धुरंधर 2’ से लोहा लेगी साउथ की ये बड़ी फिल्म, बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह से होगी टक्कर

Ustaad Bhagat Singh Clash With Dhurandhar 2: तेलुगु बॉक्स ऑफिस में उगादी के मौके पर बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। जहां एक ओर ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई, वहीं दूसरी ओर ‘उस्ताद भगत सिंह’ मौके का फायदा उठाते हुए 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने का ऐलान कर दिया है। इस फैसले ने ट्रेड सर्किल्स में नई हलचल पैदा कर दी है।

‘टॉक्सिक’ के हटते ही खुला रास्ता (Ustaad Bhagat Singh Clash With Dhurandhar 2)

साउथ सुपरस्टार यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। लेकिन निर्माताओं ने अंतरराष्ट्रीय हालात और खाड़ी देशों में बाजार से जुड़े कारणों को देखते हुए इसकी रिलीज जून तक टाल दी। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास कर रही हैं और इसे बड़े पैमाने पर मल्टीलिंगुअल रिलीज के तौर पर पेश किया जाना है। ऐसे में विदेशी बाजार में अस्थिरता ने निर्माताओं को तारीख बदलने पर मजबूर कर दिया।

19 मार्च को रिलीज होगी फिल्म

जैसे ही ‘टॉक्सिक’ पीछे हटी, 19 मार्च का उगादी स्लॉट खाली हो गया। ये समय तेलुगु सिनेमा के लिए बेहद अहम माना जाता है क्योंकि त्योहारों के दौरान पारिवारिक और मास एंटरटेनर फिल्मों को जबरदस्त ओपनिंग मिलती है। गौरतलब है इसी दिन रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज होने वाली है।

पवन कल्याण की एंट्री से बढ़ी हलचल (Ustaad Bhagat Singh Clash With Dhurandhar 2)

इस मौके को भुनाते हुए पवन कल्याण स्टारर ‘उस्ताद भगत सिंह’ ने अपनी रिलीज एक हफ्ता पहले कर दी। पहले यह फिल्म बाद की तारीख पर आने वाली थी, लेकिन अब इसे 19 मार्च को दुनियाभर में रिलीज किया जाएगा।

फिल्म का निर्देशन हरिश शंकर कर रहे हैं, जो पहले भी पवन कल्याण के साथ सफल प्रोजेक्ट दे चुके हैं। मास अपील और स्टार पावर को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि उगादी का ये स्लॉट फिल्म के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

संगीत को लेकर भी बड़ा बदलाव

रिलीज डेट में बदलाव के साथ-साथ फिल्म के म्यूजिक विभाग में भी दिलचस्प घटनाक्रम सामने आया है। गानों के लिए मशहूर संगीतकार देवी श्री प्रसाद पहले से जुड़े हुए हैं और उनके दो ट्रैक दर्शकों के बीच लोकप्रिय भी हो चुके हैं।

हालांकि बैकग्राउंड स्कोर को लेकर प्रोडक्शन हाउस ने शेड्यूलिंग में देरी स्वीकार की। समय की कमी को देखते हुए बैकग्राउंड स्कोर की जिम्मेदारी अब थमन एस को सौंपी गई है। इस तरह फिल्म में दो बड़े संगीतकारों का संगम देखने को मिलेगा- एक गानों के लिए और दूसरा बैकग्राउंड स्कोर के लिए।

बॉक्स ऑफिस पर क्या होगा असर?

उगादी और रमजान के बीच आने वाली ये तारीख व्यावसायिक रूप से काफी अहम मानी जाती है। पवन कल्याण की मजबूत फैन फॉलोइंग और त्योहार का माहौल मिलकर फिल्म को शानदार ओपनिंग दिला सकते हैं।

दूसरी ओर ‘टॉक्सिक’ की नई रिलीज डेट अब जून में तय की गई है, जिससे साल के मध्य में बॉक्स ऑफिस पर एक और बड़ा टकराव देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *